यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ramayana Movie: जल्द होगी Ranbir Kapoor की 'रामायण' की शुरुआत, शूटिंग की ये डिटेल्स आई सामने?
Ranbir Kapoor Ramayan फिल्म एनिमल की अपार सफलता के बाद अभिनेता रणबीर कपूर फिल्म रामायण में नजर आ सकते हैं। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता डायरेक्टर न ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ranbir Kapoor Ramayan Shooting: फिल्म एनिमल में खूंखार अंदाज से रणबीर कपूर ने फैंस का दिल कुछ इस कदर जीता कि उनकी ये फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। सिर्फ इतना नहीं एनिमल उनके करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली मूवी भी बनी।
ऐसे में अब फैंस रणबीर को जल्द से जल्द बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। इस बीच रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म रामायण को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें मूवी की शूटिंग डिटेल्स को लेकर अपडेट दिया गया है।
जानिए कब शुरू होगी रामायण की शूटिंग
लंबे समय से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार निर्देशक नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायण नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। अक्सर इस मूवी को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आते रहते हैं। इस बीच फिल्म की शूटिंग को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है।

ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर की रामायण की शूटिंग जल्द ही शुरू की जा सकती है। मार्च 2024 से नितेश की इस फिल्म को ऑन द फ्लोर किया जा सकता है। खास बात ये है कि रामायण की शूटिंग मुंबई और लंदन के इलाकों में हो सकती है।
खबरें और भी
सिर्फ इतना ही नहीं रणबीर के लिए पहला शूटिंग शेड्यूल करीब 60 दिन का होने वाला है, जबकि यश रामायण की शूटिंग के सेकंड फेस में टीम के साथ जुड़ेगें। हालांकि इस मामले की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है।
ये कलाकार रामायण में आएंगे नजर
फिल्म रामायण के लिए रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के नाम पहले ही सामने आ चुके हैं। हाल ही में ये खबर भी सामने आई थी कि इस मूवी में हनुमान के किरदार के लिए सनी देओल ने भी हामी भर दी है।
हालांकि नितेश तिवारी की मल्टी स्टारर रामायण की बाकी अन्य स्टार कास्ट की अनाउंसमेंट होना अभी बाकी है। मालूम हो कि भगवान राम के रोल में रणबीर को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर की 'रामायण' के बाद Yash के हाथ लगा एक और बड़ा प्रोजेक्ट, बॉलीवुड के इस खान के साथ काम करने की तैयारी