Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ramayan: ऑनस्क्रीन 'काली' अब बनेगा 'विभीषण', Ranbir Kapoor की 'रामायण' में इस स्टार की एंट्री?

    Updated: Fri, 26 Jan 2024 05:08 PM (GMT+05:30)

    Ramayan रणबीर कपूर को उनके फैंस एनिमल से लेकर संजू तक में अब तक अलग-अलग किरदार अदा करते हुए देख चुके हैं। दंगल डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण ...और पढ़ें

    Ranbir Kapoor की 'रामायण' में इस स्टार की एंट्री? / Photo- Instagram
    Ranbir Kapoor की 'रामायण' में इस स्टार की एंट्री? / Photo- Instagram

    HighLights

    1. रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का हिस्सा बन सकता है ये साउथ स्टार
    2. नितेश तिवारी ने अपनी 'रामायण' के लिए इस एक्टर को किया अप्रोच
    3. 'रामायण' में ये एक्टर्स आ सकते हैं नजर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ramayan: 'एनिमल' रणबीर कपूर के करियर में मील का पत्थर साबित हुई। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने सांवरिया एक्टर को कई निर्देशक और निर्माताओं की लिस्ट में टॉप पर ला दिया है।

    दूसरी बार जहां रणबीर कपूर अपनी डेब्यू फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ साझेदारी करने जा रहे हैं, तो वहीं 'दंगल' डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को लेकर भी एक्टर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं।

    रणबीर कपूर के अलावा नितेश तिवारी की फिल्म में यश से लेकर साईं पल्लवी जैसे कई बड़े ए-लिस्टर्स एक्टर नजर आ सकते हैं। अब हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'रामायण' में एक बेहद अहम भूमिका के लिए नितेश तिवारी ने एक और बड़े साउथ सुपरस्टार को अपनी इस फिल्म के लिए अप्रोच किया है।

    ये साउथ स्टार बनेगा रणबीर कपूर की मूवी का हिस्सा

    नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' स्टारस्टड होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी इस मूवी में जहां रणबीर कपूर 'श्री राम' का किरदार अदा करेंगे, तो वहीं साईं पल्लवी 'माता-सीता' का किरदार निभाते हुए नजर आ सकती हैं। इसके अलावा खबर है कि 'रामायण' में KGF स्टार यश भी 'रावण की भूमिका अदा करते हुए नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें: Ramayan: भगवान राम का आशीर्वाद लेने के बाद Ranbir Kapoor शुरू करेंगे 'रामायण' की शूटिंग, डेट आई सामने?

    पिंकविला में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब निर्देशक नितेश तिवारी ने अपनी पौराणिक फिल्म 'रामायण' के लिए 'जवान' में काली का किरदार निभा चुके और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय सेतुपति को अपनी फिल्म में एक बेहद ही महत्वपूर्ण भूमिका के लिए अप्रोच किया है।

    खबरें और भी

    नितेश तिवारी ने इस किरदार के लिए विजय सेतुपति को किया अप्रोच

    इस रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि नितेश तिवारी ने साउथ स्टार विजय सेतुपति को अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' में रावण के छोटे भाई 'विभीषण' का किरदार अदा करने के लिए अप्रोच किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में 'रामायण' के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने विजय सेतुपति से मुलाकात की थी और उन्हें अपनी स्क्रिप्ट सुनाई थी, जिसे सुनकर विजय सेतुपति काफी इम्प्रेस हुए हैं और उन्होंने रणबीर कपूर संग इस फिल्म को करने में अपनी दिलचस्पी दिखाई है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अभी तक ये फिल्म साइन नहीं की है। ऐसी अफवाह है कि मूवी में लारा दत्ता 'कैकेयी' और सनी देओल मूवी में 'हनुमान' का किरदार अदा करते हुए नजर आ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: 2024 में पर्दे से गैरहाजिर रह सकते हैं ये सितारे, 2023 में बॉक्स ऑफिस पर मचाया था जमकर गदर