यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
2024 में पर्दे से गैरहाजिर रह सकते हैं ये सितारे, 2023 में बॉक्स ऑफिस पर मचाया था जमकर गदर
Bollywood Stars Missing in 2024 इस साल बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी और बेहतरीन फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इनमें बड़े मियां छोटे मियां सिंघम अगेन से ...और पढ़ें

HighLights
- शाह रुख खान की पठान और जवान बेहद सफल रही थीं
- रणबीर कपूर की एनिमल 2023 की तीसरी सबसे सफल फिल्म रही
- 2024 में अक्षय कुमार, आमिर खान और अजय देवगन की फिल्में आएंगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2023 बॉलीवुड के लिए जबरदस्त रहा। शाह रुख खान, रणबीर कपूर, सलमान खान, सनी देओल, रणवीर सिंह की फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर सफलता की कहानी लिखी। कुछ पुराने रिकॉर्ड टूटे और नये बने।
अब 2024 में भी कुछ फिल्मों से उम्मीद है कि 2023 की कामयाबी जारी रहेगी और बॉलीवुड फिल्में कलेक्शंस के नये कीर्तिमान बनाएंगी। मगर, इस बार कुछ ऐसे सितारे गैरहाजिर रह सकते हैं, जिनकी फिल्में 2024 में फिलहाल लाइनअप नहीं हैं।
शाह रुख खान
साल 2023 शाह रुख खान के लिए याद किया जाएगा, जिनकी तीन फिल्में रिलीज हुईं और तीनों ही सफल रहीं। पठान और जवान ने तो 1000 करोड़ क्लब में दाखिला लिया। डंकी का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा, मगर बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। उनकी अगली फिल्म की रिलीज की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में शाह रुख 2024 को स्किप कर सकते हैं। वैसे शाह रुख की अगली फिल्म टाइगर वर्सेज पठान है।
यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan के बंगले मन्नत के बाहर Kalki 2898 AD का प्रमोशन, प्रभास के फैंस ने ढूंढ़ा ये नया तरीका

सलमान खान
कुछ ऐसा ही केस सलमान खान का भी है। 2023 में उनकी दो फिल्में आईं- किसी का भाई किसी की जान और टाइगर 3। पहली फिल्म खास सफल नहीं रही, वहीं टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक बिजनेस किया, मगर ऐसा नहीं कि रिकॉर्ड तोड़ कहा जाए। टाइगर वर्सेज पठान के अलावा सलमान की अगली घोषित फिल्म द बुल है, जिसका निर्माण करण जौहर कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन विष्णुवर्धन करेंगे।
रणबीर कपूर
2023 में रणबीर कपूर ने अपने अब तक के करियर की सबसे बड़ी सफलता देखी। पहले 'तू झूठी मैं मक्कार' और फिर एनिमल की रिकॉर्ड सक्सेस ने रणबीर को बॉलीवुड के सबसे भरोसेमंद कलाकारों की लाइन में खड़ा कर दिया है।
खबरें और भी
.jpg)
खबरों में रणबीर की कई फिल्में घूम रही हैं, मगर अगली रिलीज कौन सी होगी, इसका इंतजार है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर की अगली फिल्म अब हर कोई इस अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहा है कि रणबीर की अपकमिंग फिल्म कौन सी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'एनिमल' के बाद रणबीर कपूर नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण' की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। वहीं, एनिमल पार्क और ब्रह्मास्त्र 2 भी पाइपलाइन में हैं, लेकिन इन फिल्मों में अभी वक्त है।
यह भी पढे़ं: Ramayan- भगवान राम का आशीर्वाद लेने के बाद Ranbir Kapoor शुरू करेंगे 'रामायण' की शूटिंग, डेट आई सामने?
इमरान हाशमी
टाइगर 3 में आतिश रहमान बनकर सलमान से पंगा लेने के बाद इमरान हाशमी के अगले बॉलीवुड प्रोजेक्ट को लेकर कोई जानकारी नहीं है। ओजी नाम तेलुगु फिल्म में इमरान जरूर नजर आएंगे, लेकिन इसकी रिलीज डेट घोषित नहीं हुई है। इस फिल्म में पवन कल्याण लीड रोल में हैं।
.jpg)
अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन के लिए 2023 अच्छा नहीं रहा। उनकी एक ही फिल्म घूमर रिलीज हुई, जो सिनेमाघरों में फेल रही, मगर ओटीटी पर फिल्म को जरूर सराहना मिली। अभिषेक के पास 2024 में कोई घोषित फिल्म या वेब सीरीज नहीं है। जूनियर बच्चन इस साल मिसिंग रह सकते हैं।
इस साल जो अभिनेता पर्दे पर नजर आएंगे उनमें अक्षय कुमार, आमिर खान, अजय देवगन, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अर्जुन कपूर, कार्तिक आर्यन, आुयष्मान खुराना, शाहिद कपूर शामिल हैं। इन सभी की फिल्में 2024 में रिलीज के लिए कतार में हैं।