यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
The Archies: 'द आर्चीज' की रिलीज के बीच अगस्त्य नंदा को नाना Amitabh Bachchan से मिली बेस्ट विशेस
Amitabh Bachchan On Agastya Nanda सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने नेटफ्लिक्स द आर्चीज के जरिए हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर लिया है। ...और पढ़ें

HighLights
- बिग बी ने अगस्त्य को दीं बेस्ट विशेस
- रिलीज हुई द आर्चीज
- अगस्त्य नंदा की पहली मूवी द आर्चीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Agastya Nanda The Archies Release: फिल्म 'द आर्चीज' के जरिए हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ कलाकार अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने आज बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है। हर तरफ नेटफ्लिक्स फिल्म 'द आर्चीज' की चर्चा जोरों से चल रही है।
लंबे वक्त से फैंस अगस्त्य नंदा जैसे तमाम स्टार किड्स से सजी 'द आर्चीज' की रिलीज का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में 'द आर्चीज' की रिलीज के बीच अगस्त्य को नाना अमिताभ बच्चन की तरफ से बेस्ट विशेस मिली हैं, जिसको लेकर बिग बी ने एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है।
बिग बी ने अगस्त्य को दीं बेस्ट विशेस
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बाद अगस्त्य नंदा बच्चन फैमिली से जुड़ी तीसरी पीढ़ी हैं जो हिंदी सिनेमा में बतौर एक्टर नजर आने वाले हैं। अगस्त्य की डेब्यू फिल्म 'द आर्चीज' आज से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इस मामले को लेकर अमिताभ बच्चन ने अपने नाती अगस्त्य को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी हैं।
बिग बी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और अगस्त्य नंदा की तस्वीर नजर आ रही है। इस फोटो के कैप्शन में बिग बी ने लिखा है-
खबरें और भी
''अगस्त्य आपको ढे़र सारा प्यार, आप Rizz हैं। हमेशा चमकते रहें।'' इस तरह से अमिताभ ने अगस्त्य की पहली मूवी 'द आर्चीज' की रिलीज के मौके पर उन्हें बेस्ट विशेस दी हैं।
'द आर्चीज' को मिल रहे अच्छे रिव्यू
डायरेक्टर जोया अख्तर की मूवी 'द आर्चीज' को सोशल मीडिया पर काफी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। जोया ने शाह रुख खान की बेटी सुहाना खान, बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा जैसे तमाम स्टार किड्स पर जो दांव खेला है वो फिलहाल तो सही होता नजर आ रहा है। ऐसे में देखना ये दिलचस्प रहेगा की दोस्ती की अनोखी कहानी 'द आर्चीज' आगे क्या रंग जमाती है।