Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कन्फर्म! राम नगरी अयोध्या में घर बनाएंगे Amitabh Bachchan, जानिए कितने करोड़ खर्च कर खरीदा प्लॉट

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Tue, 16 Jan 2024 08:20 PM (IST)

    Amitabh Bachchan In Ayodhya अमिताभ बच्चन ने राम नगरी यानी अयोध्या में प्लॉट खरीदा है अब इस मामले की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ...और पढ़ें

    अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदी जमीन (Photo Credit-Twitter)
    अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदी जमीन (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदी जमीन
    2. इतने करोड़ में बिग बी ने प्रोपर्टी
    3. राम मंदिर उद्घाटन में जाएंगे अमिताभ

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Amitabh Bachchan Property In Ayodhya: अयोध्या का नाम इस समय लगातार सु्र्खियां बटोर रहा है। एक तरफ राम मंदिर के उद्घाटन समारोह और दूसरी अभिनेता अमिताभ बच्चन का राम नगरी में जमीन खरीदने को लेकर चर्चा तेज हैं।

    इस बीच अयोध्या में बिग बी की तरफ से प्रोपर्टी खरीदने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है, जिसमें ये जानकारी दी गई है कि 'कल्कि 2898' के एक्टर ने राम नगरी में कितने करोड़ में प्लॉट का खरीदा है।

    अयोध्या में घर बनाएंगे अमिताभ बच्चन

    आज दिन भर अमिताभ बच्चन का नाम अयोध्या में प्लॉट खरीदने को लेकर को लाइमलाइट का हिस्सा बना रहा। अब इस मामले की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई की तरफ से एक लेटेस्ट वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है।

    इस वीडियो में अयोध्या के रजिस्ट्रार शांति भूषण चौबे अमिताभ बच्चन की तरफ से जमीन खरीदने के मामले में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया है - ''जमीन बेचने के लिए एग्रीमेंट हो गया है। दो दस्तावेज अब तक पेश किए गए हैं। यह 10,000 वर्ग फुट का प्लॉट है, जिसमें 9 करोड़ का लेने देन हो गया है। दूसरे पक्ष में अमिताभ बच्चन ने इस प्रोपर्टी के लिए एग्रीमेंट कराया है, जिसे वकील राजेश यादव के जरिए सिद्ध किया गया है।''

    इस जानकारी ये साफ होता है कि अमिताभ भविष्य में राम नगरी में अपना घर बनाते हुए नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि बिग बी ने ये जमीन सेवन स्टार टाउनशिप 'द सरयू' में खरीदी है।

    खबरें और भी

    राम मंदिर के उद्घाटन में जाएंगे

    आने वाले 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इस खास कार्यक्रम को लेकर राम नगरी में भव्य तैयारियां चल रही हैं। इस समारोह में हिंदी सिनेमा के तमाम सेलेब्स बतौर गेस्ट शिरकत करने वाले हैं। इनमें अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है। ऐसे में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अमिताभ की मौजूदगी से चार चांद लगने वाले हैं।

    ये भी पढ़ें- महानायक अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदा प्लॉट, संदेश में कहा- आध्यात्मिक राजधानी में अपना घर बनाने के लिए तत्पर