पैसे नहीं तो 3 दिन रहे भूखे, राह चलती विधवा पर रहम खाकर कर ली थी शादी; Amitabh Bachchan के 'दद्दू' की दास्तां
अमिताभ बच्चन के दद्दू बने एक अभिनेता ने इंडस्ट्री में छोटे-मोटे रोल्स से दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। उनकी जिंदगी की दास्तां किसी फिल्मी कहानी ...और पढ़ें

अमिताभ बच्चन के 'दद्दू' की दास्तां। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन के 'दद्दू' याद हैं? उन्होंने फिल्मों में भले ही छोटे-छोटे रोल किए, लेकिन जब भी पर्दे पर आए, छोटे से स्क्रीन अपीयरेंस से हर किसी का दिल जीत लिया।
अमिताभ बच्चन के यह 'दद्दू' ओम प्रकाश (Om Prakash) थे जिन्होंने बिग बी के साथ सुपरहिट फिल्मों में काम किया। वह नमक हलाल मूवी में दद्दू का किरदार निभाकर मशहूर हो गए। उन्होंने शराबी, पड़ोसन, गोपी, हलचल, चुपके चुपके जैसी तमाम बड़ी फिल्मों में काम किया।
रहम के चक्कर में गर्लफ्रेंड को छोड़ा
ओम प्रकाश ने पर्दे पर कॉमेडी करने के साथ-साथ खलनायिकी भी दिखाई लेकिन रियल लाइफ में उनका दिल मोम जैसा था। एक बार उन्होंने विधवा महिला पर रहम खाकर शादी कर ली थी और वो भी तब, जब वह खुद किसी और के साथ रिलेशनशिप में थे। उन्होंने विधवा महिला की एक बेटी से शादी करने के लिए अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़ दिया था।
विधवा की बेटी से कर ली थी शादी
1994 में दिए एक इंटरव्यू में खुद ओम प्रकाश ने यह किस्सा शेयर किया था। उन्होंने कहा था-
मैं एक दिन पान की दुकान पर था। इसी बीच एक महिला दौड़ते हुए मेरे पास आई और सीधा कहने लगी कि वो विधवा है और उसकी चार बेटियां, मैं उनकी एक बेटी से शादी कर लूं। उन्होंने मेरे आगे अपनी साड़ी का पल्लू फैलाया और विनती की कि मैं मान जाऊं। मैं ये सब देखकर हैरान से ज्यादा भावुक हो गया। मैंने झट से शादी के लिए हां कह दी।
यह भी पढ़ें- Hema Malini से टूटकर प्यार करता था ये सुपरस्टार, ब्रेकअप के बाद 'ड्रीम गर्ल' का चेहरा देखना भी था नागवार?
इसके बाद ओम प्रकाश अपनी प्रेमिका के पास गए और उन्हें यह सब बताया। उनकी प्रेमिका तो सिर पकड़कर सड़क पर ही बैठ गई थी। हालांकि, ओम प्रकाश ने उन्हें समझाया कि वैसे भी उनके परिवार वाले शादी के लिए हां तो बोलेंगे नहीं, इससे अच्छा अलग ही हो जाए। फिर उन्होंने विधवा की बेटी से शादी की जहां उनकी पूर्व प्रेमिका भी आई थीं।
खबरें और भी
तीन दिन तक भूखे रहे थे एक्टर
करीब 307 फिल्मों में काम कर चुके ओम प्रकाश ने यूं तो सिनेमा में आने के बाद खूब सफलता हासिल की थी लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब वह पैसे न होने के चलते 3-3 दिन तक भूखे रहे थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंटवारे के बाद जब ओम प्रकाश लाहौर से मुंबई आए थे, तब काम की तलाश में दर-दर भटक रहे थे। एक दिन उन्हें चक्कर आने लगा था क्योंकि वह तीन दिन तक भूखे थे।
यह भी पढ़ें- 25 रुपए की पहली सैलरी...विधवा की बेटी से शादी...अमिताभ संग जमी जोड़ी, सिनेमा के 'दद्दू' ओमप्रकाश की अनकही कहानी