35 साल पुराना Cult Song अमिताभ बच्चन को लगा 'अश्लील', हुक स्टेप करने में छूटे पसीने; बोल्ड हीरोइन संग किया था काम
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के तीन दशक पुराने एक आइटम नंबर ने तहलका मचा दिया था। हालांकि, इस गाने को शूट करने में वह बहुत अनकंफर्टेबल हो रहे थे। ...और पढ़ें

अमिताभ बच्चन का गाना हुआ था कल्ट। फोटो क्रेडिट- एक्स
HighLights
अमिताभ बच्चन को गाना लगा था अश्लील
जया ने अप्रूव किया था सुपरहिट गाना
बोल्ड हीरोइन संग बिग बी की हिट गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) न केवल अभिनय, बल्कि अपने डांस को लेकर भी खूब धमाल मचाया है। अभिनेता ने कई कल्ट गाने दिए लेकिन एक गाने को शूट करने में उनके पसीने छूट गए थे।
35 साल पुराना अमिताभ बच्चन का एक गाना आज भी बहुत पॉपुलर है। सिर्फ लिरिक्स, म्यूजिक और आवाज ही नहीं, गाने में डांस भी महफिल में चार-चांद लगा देता है। अमिताभ ने अपने डांस नंबर से तहलका मचा दिया था। हालांकि, अभिनेता को गाने का हुक स्टेप अश्लील लगा था।
अमिताभ बच्चन को अश्लील लगा गाना
जी हां, अमिताभ बच्चन गाने की शूटिंग के दौरान बहुत झिझक रहे थे। वह हुक स्टेप भी नहीं कर रहे थे। फिर उनकी पत्नी जया बच्चन ने उनकी ये झिझक या यूं कहें कि मन बदला। जिसे वह अश्लील मान रहे थे, जया को वह डांस बहुत पसंद आया।
जिस गाने की हम बात कर रहे हैं, वो है हम फिल्म का आइटम सॉन्ग जुम्मा चुम्मा दे दे। इस गाने में अमिताभ बच्चन ने बोल्ड हसीना किमी केतकर के साथ डांस किया था। कविता कृष्णमूर्ति और सुदेश भोसले का ये गाना कल्ट क्लासिक बन गया है। मगर अभिनेता इस गाने को लेकर खास श्योर नहीं थे।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan ने 25 साल झेला 'राजनीति' का दर्द, उस दौर को नर्क मानते हैं 'महानायक'; Vijay की तरह जीता था चुनाव
शूटिंग करने में झिझक रहे थे अमिताभ
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश ने एक बार बताया था कि बिग बी गाने की शूटिंग के दौरान बहुत अनकंफर्टेबल थे, लेकिन जब जया बच्चन ने उनका रिहर्सल देखा तो इसे आइकॉनिक बता दिया और ताली बजाने लगीं। उनका अमिताभ की तारीफ करना, बिग बी का मन बदलने के लिए काफी था। बाद में अभिनेता ने अच्छे से गाने की शूटिंग की और आज यह कल्ट क्लासिक बन गया।
इस गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे, जबकि म्यूजिक लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का था। यह गाना, फिल्म से भी ज्यादा पॉपुलर हुआ था।
यह भी पढ़ें- हंसी, हत्या और जासूसी: एक 'गुमनाम' नोवेल से बनी 51 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर क्लासिक फिल्म, गाने आज भी हैं कल्ट