'मर्दानी' को मिला महानायक का साथ, Amitabh Bachchan ने रानी मुखर्जी को भेजीं बेस्ट विशेस
Amitabh Bachchan On Mardaani 3: रानी मुखर्जी स्टारर अपकमिंग फिल्म मर्दानी 3 का धमाकेदार ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसे हिंदी सिनेमा के तमाम ...और पढ़ें

अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
मर्दानी 3 के सपोर्ट में आए अमिताभ बच्चन
इन मूवीज में नजर आएं हैं रानी और बिग बी
इस दिन रिलीज होगी फिल्म मर्दानी 3
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी टाउन एक्ट्रेस रानी मुखर्जी पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में मर्दानी फिल्म फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। हाल ही में मर्दानी 3 का शानदार ट्रेलर मेकर्स की तरफ से रिलीज किया गया, जिसे न सिर्फ फैंस बल्कि कई फिल्मी सितारों ने सराहा था। इस कड़ी में अब अमिताभ बच्चन का नाम शामिल होता है।
जिन्होंने रानी की अपकमिंग मूवी मर्दानी 3 को बैक किया है और सोशल मीडिया पर सपोर्ट किया है। आइए जानते हैं कि हिंदी सिनेमा के महानायक ने मर्दानी 3 को लेकर क्या कहा है।
मर्दानी को मिला बिग बी का सपोर्ट
हर कोई जानता है कि अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। खासतौर पर एक्स हैंडल पर बिग बी की मौजूदगी चर्चा का विषय बनती रहती है। बुधवार को अमिताभ ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर रानी मुखर्जी की आने वाली फिल्म मर्दानी 3 का लेटेस्ट ट्रेलर शेयर किया है। मूवी के ट्रेलर के साथ ट्वीट में एक्टर ने लिखा है- ''मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'' इस तरह से अमिताभ बच्चन ने मर्दानी 3 को अपना समर्थन दिया है।
T 5632(i) - my very best wishes ..https://t.co/WfFUWeOhBJ#yrfnewreleases #yrf #yashrajfilms #yrfmovies #yrfmusic #ranimukerji #abhirajminawala #adityachopra #30yearsofranimukerji
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 21, 2026
यह भी पढ़ें- कौन है सिनेमा की नई अम्मा? Mardaani 3 में रानी मुखर्जी की नाक में करेंगी दम
मालूम हो कि रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन एक दूसरे के साथ कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं, जिनमें ब्लैक और कभी खुशी कभी गम जैसी शानदार मूवीज के नाम शामिल हैं। हिंदी सिनेमा के वेटरन एक्टर की तरफ से मर्दानी 3 को इस तरह से सपोर्ट किया जाना ये दर्शाता है कि बिग बी का व्यक्तिगत कितना अच्छा है।

आपको बता दें कि साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे सफलता के करीब 3 साल बाद रानी एक्टिंग की दुनिया में लौट रही हैं और मर्दानी 3 के ट्रेलर को जिस तरह का रिस्पॉन्स मिला है, उससे ये साबित होता है कि ये फिल्म उनके करियर की एक और हिट बन सकती है।
खबरें और भी
कब रिलीज होगी मर्दानी 3
मर्दानी 3 के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई है। सभी इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौर करें मर्दानी 3 की रिलीज डेट की तरफ तो वह 30 जनवरी 2026 है।