Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'एक युग खत्म हो गया', Ratan Tata के देहांत पर भावुक हुए Amitabh Bachchan, किया भावुक पोस्ट

    Updated: Thu, 10 Oct 2024 06:10 PM (IST)

    बिजनेस की दुनिया के दिग्गज रहे रतन टाटा (Ratan Tata) का देहांत हो गया है। लंबी बीमारी के बाद बुधवार देर रात रतन टाटा ने आखिरी सांस ली। बिजनेसमैन के दे ...और पढ़ें

    रतन टाटा के देहांत के बाद भावुक हुए अमिताभ बच्चन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    रतन टाटा के देहांत के बाद भावुक हुए अमिताभ बच्चन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अमिताभ की फिल्म प्रोड्यूस कर चुके हैं रतन टाटा
    2. 9 अक्टूबर की रात को रतन टाटा का हुआ था देहांद
    3. अमिताभ बच्चन ने रतन टाटा की याद में किया पोस्ट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिजनेस के फील्ड में अपना सिक्का जमाने वाले रतन टाटा (Ratan Tata) अब इस दुनिया में नहीं रहे। बुधवार देर रात रतन टाटा का देहांत हो गया। भारत के दूसरे सर्वोच्च सम्मान पद्मविभूषण से सम्मानित रतन के देहांत से पूरे देश को बड़ा झटका लगा है।

    रतन टाटा लंबे समय से बीमार थे। 7 अक्टूबर 2024 को उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, 9 अक्टूबर को 86 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। रतन टाटा के देहांत से बॉलीवुड सेलेब्स भी दुख में डूबे हुए हैं। अमिताभ बच्चन ने भी उन्हें उनके देहांत पर भावुक पोस्ट शेयर किया है।

    बिग बी का रतन टाटा के लिए भावुक पोस्ट

    अमिताभ बच्चन ने 10 अक्टूबर को रतन टाटा के देहांत पर दुख जताया है। उन्होंने बिजनेस टाइकून के साथ एक फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने एक लंबे-चौड़े नोट में कहा, "एक युग अभी-अभी समाप्त हुआ है। उनकी विनम्रता, उनका महान संकल्प, उनकी दूरदर्शिता और राष्ट्र के लिए सर्वोत्तम कार्य करने का उनका दृढ़ संकल्प, हमेशा गौरव की बात रही है। मानवीय उद्देश्यों के लिए साथ मिलकर काम करने का अवसर और विशेषाधिकार प्राप्त करना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान था। बहुत दुखद दिन। मेरी प्रार्थनाएं हैं।"

    यह भी पढ़ें- Ratan Tata के देहांत की वजह से Ajay Devgn ने कैंसिल किया अपना जरूरी काम, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

    Amitabh Bachchan

    अमिताभ बच्चन की फिल्म में था रतन टाटा का रोल 

    शायद ही आपको पता हो कि अमिताभ बच्चन की फिल्म ऐतबार (Aetbaar) को बनाने में रतन टाटा का बहुत बड़ा हाथ था। दरअसल, बिजनेस टाइकून ने बिग बी की इस फिल्म को को-प्रोड्यूस किया था। 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म में बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद रतन टाटा ने कभी कोई फिल्म प्रोड्यूस नहीं की थी।

    खबरें और भी

    Aetbaar

    रतन टाटा के देहांत से दुखी पूरा बॉलीवुड

    रतन टाटा के देहांत के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर आ गई है। करीना कपूर खान से लेकर अर्जुन कपूर, अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा समेत कई सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 

    • 11 अक्टूबर को रतन टाटा का हुआ अंतिम संस्कार
    • रतन टाटा के अंतिम संस्कार में आए आमिर खान
    • देहांत का सुन दिलजीत दोसांझ ने बीच में रोका कॉन्सर्ट
    • रतन टाटा के लिए अजय देवगन ने पोस्टपोन किया एक्स सेशन

    यह भी पढ़ें- पद्म विभूषण Ratan Tata के स्‍वर्गवास पर इमोशनल हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल, पोस्ट शेयर कर लिखा - 'बहुत मुश्किल है'