Amitabh Bachchan को क्यों पसंद है आज की इंडस्ट्री? 'महानायक' को होती थी काम खोने की टेंशन, 3-3 शिफ्ट में करते थे शूटिंग
Amitabh Bachchan ने खुलासा किया कि एक वक्त पर उन्हें काम खोने का डर सताया करता था लेकिन इसी वजह से वे और ज्यादा काम करने के लिए प्रेरित हुए। ...और पढ़ें
-1783076082588_m.webp)
अमिताभ बच्चन को था काम खोने का डर
HighLights
अमिताभ बच्चन को था काम खोने का डर
3 शिफ्ट में काम करते थे बिग बी
83 की उम्र में भी कम को लेकर डेडिकेशन हाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने शानदार करियर के सबसे व्यस्त दौर को याद करते हुए बताया कि कैसे वे अक्सर बिना किसी ब्रेक के एक फिल्म सेट से दूसरे सेट पर जाते थे। उन्होंने बताया कि वे अक्सर एक साथ कई फिल्मों पर काम करते थे। उन्होंने कहा कि उनके इतने व्यस्त शेड्यूल की वजह यह डर था कि अगर उन्होंने प्रोजेक्ट्स ठुकरा दिए, तो शायद उन्हें एक्टिंग के मौके मिलने बंद हो जाएं।
अपने पर्सनल ब्लॉग पर एक दिल को छू लेने वाला नोट शेयर करते हुए, अमिताभ ने बताया कि दशकों में फिल्म बनाने का तरीका कैसे बदला है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में कलाकार अपने किरदारों की तैयारी में काफी समय देते हैं। हालांकि, उनके शुरुआती दिनों में इतनी ज्यादा तैयारी करना शायद ही मुमकिन हो पाता था, क्योंकि कलाकार लगातार कई फिल्मों में काम कर रहे होते थे।
अमिताभ बच्चन ने की आज के कलाकारों की तारीफ
पुराने और आज के समय के फर्क के बारे में बात करते हुए, अमिताभ ने आज के एक्टर्स के कमिटमेंट की तारीफ की। उन्होंने माना कि आज के कलाकार शूटिंग शुरू होने से पहले अपने किरदारों को समझने में काफी मेहनत करते हैं। उन्होंने लिखा, 'तैयारी' (prep) शब्द या इसका मतलब मेरी पीढ़ी और उससे पहले की पीढ़ियों के लिए अनजान था .. अब यह आम बोलचाल का हिस्सा बन गया है, जहां कोई भी काम शुरू करने से पहले उसकी तैयारी करता है'।
-1783076240385.jpg)
यह भी पढ़ें- 40 साल पहले कब्रिस्तान वाले सीन पर Amitabh Bachchan से भिड़ गए थे के. भाग्यराज, बिग बी को डायरेक्टर पर नहीं था भरोसा
उन्होंने कहा, 'मेरे लिए यह एक अनजान चीज थी... अब मैं समझता हूं कि क्रिएटिव कलाकार किसी किरदार में ढलने, उसके लुक और स्टाइल और किरदार की पूरी समझ बनाने में कितनी मेहनत और तकलीफ उठाते हैं... यह बहुत ही सही और सोच-समझकर किया जाने वाला काम है, और मैं उन लोगों की तारीफ करता हूं जो इस पहलू पर जरूरत से ज्यादा गंभीरता से सोचते हैं और अपने काम की तैयारी करते हैं'।
खबरें और भी
एक साथ करते थे 10-15 फिल्मों में काम
अमिताभ को यह भी याद है कि कुछ ही घंटों के अंदर बिल्कुल अलग-अलग किरदारों के बीच स्विच करना कितना मुश्किल होता था। उनके अनुसार, उनके दौर के कलाकार अक्सर एक साथ 10 से 15 फिल्मों में काम करते थे, जिससे हर फिल्म के लिए अच्छी तरह तैयारी करना लगभग नामुमकिन था। उन्होंने आगे लिखा, 'अच्छा और प्रभावशाली... लेकिन पुराने अच्छे दिनों में जब हम सभी एक ही समय में 10 से 15 फिल्मों में काम करते थे - कई बार एक ही दिन में दो या तीन फिल्मों में।
-1783076255060.jpg)
काम खोने के डर ने करवाई मेहनत
अमिताभ बच्चन ने एक साथ 3-4 फिल्मों में काम करने को लेकर खुलासा किया कि आखिर इतनी थका देने वाले रूटीन को उन्होंने खुशी-खुशी क्यों अपनाया? उन्होंने माना कि भविष्य को लेकर अनिश्चितता ने उन्हें हर मौके के लिए हां कहने के लिए प्रेरित किया। बिग बी ने कहा, 'अगर मैंने वह सारा काम स्वीकार नहीं किया होता, तो मुझे हमेशा यह चिंता रहती कि क्या मुझे भविष्य में मौके मिलेंगे। इसलिए मैंने हर रोल की जरूरत के हिसाब से खुद को ढाल लिया।
महीनों बाद, जब फिल्में आखिरकार रिलीज होती थीं, तो मैं उत्सुकता से उन्हें देखता था कि मैंने कैसा काम किया है। ऐसी और भी कई यादें हैं... शायद मैं उन्हें किसी और समय शेयर करूंगा। आभार और प्यार, मूसलाधार बारिश की तरह बरस रहा है।
अमिताभ का वर्कफ्रंट
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) पिछली बार रजनीकांत की वैट्टेयन में नजर आए थे। फिलहाल वे कल्कि 2898 एडी के सीक्वल में नजर आएंगे। इसके अलावा बिग बी 83 के उम्र में भी काम में काफी एक्टिव हैं और कई और प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे हैं।