मुंबई की असली बारिश में शूट हुआ अमिताभ का यह गाना, किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने दी आवाज; आज भी थिरकते हैं लोग
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का एक कल्ट क्लासिक गाना असली बारिश में शूट किया गया था। मुंबई की बारिश (Mumbai Rain) में वह गाना आज भी कल्ट बना हुआ है ...और पढ़ें

मुंबई की असली बारिश में शूट हुआ था गाना। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने कई सुपरहिट गाने दिए हैं। उनका एक गाना बारिश के मौसम के लिए एकदम परफेक्ट है। यह गाना 57 साल बाद भी गानों के शौकीन लोगों की लिस्ट में जरूर शामिल होगा।
पांच दशक से कल्ट बने इस गीत को लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने अमर बना दिया। सिर्फ आवाज ही नहीं, गाने के पीछे एक दिलचस्प किस्सा भी है। इस गाने को मुंबई की असली बारिश में शूट किया गया था।
57 साल पुराना कल्ट गाना
ज्यादातर बारिश के सीक्वेंस में नकली बारिश करवाई जाती है लेकिन 57 साल पहले आई फिल्म के इस गीत को शूट करने के लिए मेकर्स ने असली बारिश का इंतजार किया था। यह गीत है 'रिमझिम गिरे सावन' (Rimjhim Gire Sawan) जो अमिताभ बच्चन की फिल्म मंजिल (1979) का है।
असली बारिश में शूट हुआ था गाना
बासु चटर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म मंजिल का सुपरहिट गाना 'रिमझिम गिरे सावन' को मुंबई के मरीन ड्राइव पर असली बारिश में शूट किया गया था। डायरेक्टर चाहते थे कि वह सीन असली लगे, इसलिए उन्होंने बिना किसी परमीशन के असली बारिश में नेचुरली उस सीन को शूट किया। उसमें कोई डांस सीक्वेंस नहीं था। अमिताभ और मौसमी चटर्जी बस मुंबई की सड़कों पर बारिश में घूम रहे थे, हंस रहे थे और मस्ती कर रहे थे।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- बारिश के मौसम में सुकून देने वाला Romantic Song, एकतरफा इश्क को बयां करता है कल्ट गाना
बिना किसी डांस सीक्वेंस के हुआ था शूट
एक बार मौसमी चटर्जी ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें पता ही नहीं कि शूटिंग कब शुरू हो गई थी। उन्होंने कहा था, "बस हम काफी देर तक चलते रहे और बारिश में भीगते रहे। हमें पता ही नहीं चला कि इसकी शूटिंग हो रही थी।" एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि बारिश के चलते उनका काजल भी बह गया था।
यह गीत आज भी सदाबहार गानों की लिस्ट में शुमार है। इस गीत को लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने गाया था। जबकि इसके लिरिक्स योगेश ने लिखे थे। गाने को आरडी बर्मन ने कंपोज किया था।
यह भी पढ़ें- Lata Mangeshkar का सबसे दर्दभरा गाना, 62 साल बाद भी है कल्ट; इस गीत के लिए डायरेक्टर के खिलाफ चला गया था हीरो