बारिश के मौसम में सुकून देने वाला Romantic Song, एकतरफा इश्क को बयां करता है कल्ट गाना
Best Baarish Song: बॉलीवुड का एक रोमांटिक गाना जो बारिश के मौसम में सुनने के लिए सबसे बेस्ट है। इस गाने को अपनी फेवरेट लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए ...और पढ़ें

बारिश में जरूर सुनना चाहिए ये गाना। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ गाने ऐसे होते हैं जिसे अक्सर हम बारिश के मौसम में गुनगुनाने लगते हैं। बॉलीवुड ने ऐसे कई कल्ट क्लासिक बारिश सॉन्ग्स (Bollywood Baarish Songs) दिए हैं। एक गाना ऐसा है जो रोमांटिक होने के साथ-साथ बारिश में सुनने के लिए एकदम बेस्ट है।
यह गाना एकतरफा प्यार के शुरुआती और मासूम दौर को दिखाता है। इस गाने के बोल उस एकतरफा मासूम प्यार को बारिश के जिक्र के साथ बड़ी खूबसूरती से दर्शाते हैं। यह गाना भले ही एक दशक पुराना हो, लेकिन आज भी इससे सुनने वाले इसकी आवाज, बोल, धुन और अंतरा में खो जाते हैं।
बारिश में बेस्ट है ये सॉन्ग
बारिश और रोमांस का कॉम्बिनेशन हमेशा से ही परफेक्ट रहा है और इस गाने में भी यह कॉम्बिनेशन एकदम परफेक्ट बैठता है। जिस गाने की हम बात कर रहे हैं, वो है 'बारिश' सॉन्ग (Baarish Song From Half Girlfriend)। यह 2017 में रिलीज हुई फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड (Half Girlfriend) का सुपरहिट सॉन्ग है।
गाने के बोल हैं खास
'बारिश' गाने के बोल तनिष्क बागची और अराफात महमूद ने मिलकर लिखा है। 'ये मौसम की बारिश, ये बारिश का पानी, ये पानी की बूंदें, तुझे ही तो ढूंढें'... गाने के बोल एकतरफा प्यार को जाहिर करता है। अराफात और तनिष्क ने बड़ी खूबसूरती के साथ इसकी एक-एक लाइन लिखी है।
खबरें और भी
किसने गाया था गाना?
गाने की धुन भी कमाल की है और इसका क्रेडिट भी तनिष्क बागची को ही जाता है। बात करें आवाज की तो इस गाने को ऐश किंग और शाशा तिरुपति ने गाया है। इस गाने को श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) पर फिल्माया गया है।
यह भी पढ़ें- ओसामा बिन लादेन था जिनकी आवाज का दीवाना, लता-आशा के बाद गाए सबसे ज्यादा गाने; 22 हजार नगमों को दी आवाज
हाफ गर्लफ्रेंड हिट थी या फ्लॉप?
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी रोमांटिक ड्रामा हाफ गर्लफ्रेंड चेतन भगत की सेम नेम से आई नॉवेल पर आधारित फिल्म है। इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था। फिल्म में श्रद्धा, अर्जुन, विक्रांत मैसी और रिया चक्रवर्ती ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं।