ओसामा बिन लादेन था जिनकी आवाज का दीवाना, लता-आशा के बाद गाए सबसे ज्यादा गाने; 22 हजार नगमों को दी आवाज
हिंदी सिनेमा की वो गायिका जिनकी आवाज के दीवाने आतंकवादी ओसामा बिन लादेन (Osama Bin Laden) भी थे। ...और पढ़ें
-1782401216761_m.webp)
लता-आशा के बाद गाए सबसे ज्यादा गाने। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी दुनिया की वो गायिका जिन्होंने लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) और आशा भोसले (Asha Bhosle) जैसी सदी हुई गायिकाओं के बीच अपनी सुरीली आवाज से हर किसी को दीवाना बना दिया था। 90 के दशक में ज्यादातर फिल्मों में सिर्फ उन्हीं की मखमली आवाज गूंजती थी।
इस गायिका के गानों की दीवानगी देश-विदेश में थी। यहां तक कि आतंकवादी ओसामा बिन लादेन (Osama Bin Laden) भी उनकी आवाज के इतने बड़े दीवाने थे कि अपने पास उनके गानों की कैसेट रखा करते थे।
ओसामा बिन लादेन था दीवाना
साल 2011 में जब US की इंटेलिजेंस एजेंसी द सेंट्रल इंटेलिलेंस एजेंसी (CIA) ने एबटाबाद में ओसामा बिन लादेन के ठिकाने पर छापेमारी की थी, तब उस आतंकवादी के कंप्यूटर में इसी बॉलीवुड सिंगर के चार्टबस्टर सॉन्ग्स मिले थे जिनमें 'अजनबी मुझको इतना बता' (प्यार तो होना ही था फिल्म), 'दिल तेरा आशिक' (दिल तेरा आशिक फिल्म) और 'तू चांद है पूनम का' (जाने तमन्ना फिल्म) है।
90s के दौर में किया था राज
अब आप समझ ही गए होंगे कि हम किस गायिका की बात कर रहे हैं। यह गायिका कोई और नहीं बल्कि अलका याग्निक (Alka Yagnik) हैं। तेजाब फिल्म के गाने 'एक दो तीन' से रातोंरात स्टार सिंगर बनीं अलका याग्निक ने छोटी सी उम्र में ही ठान लिया था कि वह गायिका ही बनेंगी। सालों संघर्ष के बाद उन्हें 'एक दो तीन' गाने सफलता मिली और फिर 90s के ज्यादातर फिल्मों में उन्हीं की आवाज गूंजती थी।
हजारों गानों को दी आवाज
आशा भोसले और लता मंगेशकर के बाद अलका याग्निक के नाम सबसे ज्यादा गीतों को गाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने करियर में करीब 22 हजार से ज्यादा गानों को अपनी आवाज से अमर बनाया है। उन्होंने रोमांटिक से लेकर सड और आइटम नंबर्स भी गाए हैं। उनके सबसे ज्यादा गाने कुमार सानू (Kumar Sanu) के साथ आए जो चार्टबस्टर बन गए।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 'दो साल से मैं...' पद्म भूषण मिलने के बाद Alka Yagnik ने लिखा भावुक पोस्ट, फैंस को हुई सिंगर के स्वास्थ्य की चिंता
ओसामा बिन लादेन के बारे में क्या बोली थीं अलका?
कहा जाता है कि ओसामा बिन लादेन भी अलका याग्निक की आवाज का दीवाना था। वह उनके गाने सुना करता था। एक बार गायिका ने खुद इन अफवाहों पर अपना रिएक्शन दिया था। अनु रंजन के साथ बातचीत में जब उनसे ओसामा बिन लादेन के उनका फैन होने के बारे में पूछा गया था, तब उन्होंने कहा था, "क्या इसमें मेरी गलती है? ओसामा बिन लादेन जो भी है जैा भी है, उसके अंदर एक छोटा सा कलाकार होगा कहीं। पसंद है तो फिर, अच्छा है ना।"
अलका याग्निक म्यूजिक इंडस्ट्री की लीजेंड्री प्लेबैक सिंगर्स की लिस्ट में शुमार हैं। उन्होंने दो नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया है। हाल ही में सिंगर को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें- Alka Yagnik और Kumar Sanu का 30 साल पुराना गाना जमकर कर रहा ट्रेंड, इंस्टाग्राम पर बनीं 24 लाख से ज्यादा Reels