Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Alka Yagnik का नंबर वन फैन था आतंकवादी Osama Bin Laden, सिंगर ने कहा था- 'उसके अंदर एक छोटा...'

    Updated: Mon, 17 Mar 2025 11:59 AM (IST)

    अलका याग्निक (Alka Yagnik) म्यूजिक इंडस्ट्री की दिग्गज गायिका हैं। उनके चाहने वाले सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। शायद ही आपको पता ह ...और पढ़ें

    आतंकवादी को फैन बुलाने पर अलका याग्निक ने दिया था रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    आतंकवादी को फैन बुलाने पर अलका याग्निक ने दिया था रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बॉलीवुड गाने सुनता था ओसामा बिन लादेन
    2. अलका याग्निक का बहुत बड़ा फैन था ओसामा
    3. अलका ने ओसामा को फैन बुलाने पर किया था रिएक्ट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रुखी-सुखी रोटी, कयामत, मुझसे मोहब्बत, ये बंधन तो और जिंदगी से जंग जैसे गानों को आवाज दे चुकीं अलका याग्निक (Alka Yagnik) ने म्यूजिक इंडस्ट्री को कई चार्टबस्टर गानों से नवाजा है। अलका याग्निक के चाहने वालों की कमी नहीं है। करोड़ों की फैन-फॉलोइंग में से एक आतंकवादी भी है, जो उनका नंबर 1 फैन बताया जाता है।

    यह आतंकवादी है ओसामा बिन लादेन (Osama Bin Laden)। जी हां, आतंकी संगठन का लीडर ओसामा बिन लादेन बॉलीवुड सिंगर अलका याग्निक का नंबर वन फैन बताया जाता है। यही नहीं, ओसामा के ठिकाने पर अलका के कई गाने भी मिले थे।

    फैन बुलाने पर सिंगर का था ऐसा रिएक्शन

    एक बार अलका याग्निक से इस बारे में सवाल किया गया था। तब अनु रंजन के साथ बातचीत में सिंगर ने कहा था, "क्या इसमें मेरी गलती है? ओसामा बिन लादेन जो भी है जैा भी है, उसके अंदर एक छोटा सा कलाकार होगा कहीं। पसंद है तो फिर, अच्छा है ना।"

    Alka Yagnik

    Photo Credit - Instagram

    ओसामा के कंप्यूटर में मिले थे ये गाने

    बात साल 2011 की है, जब US की इंटेलिजेंस एजेंसी CIA (The Central Intelligence Agency) ने एबटाबाद में ओसामा बिन लादेन के सुरक्षित ठिकाने पर छापेमारी की थी। उस वक्त CIA ने एक कंप्यूटर जब्त किया था जिसमें उन्हें उदित नारायण, कुमार सानू और अलका याग्निक द्वारा गाए गए कई बॉलीवुड चार्टबस्टर गाने मिले थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Alka Yagnik से लक्ष्मीकांत ने मुंह में पान रखकर लिखवाया था 'एक-दो-तीन' गाना, बोल सुनकर उन्हें लगा था मजाक

    Alka Yagnik Songs

    Photo Credit - Instagram

    ओसामा बिन लादेन के कंप्यूटर में जो गाने मिले थे उसमें...

    • अजनबी मुझको इतना बता (काजोल-अजय देवगन की फिल्म प्यार तो होना ही था)
    • दिल तेरा आशिक (माधुरी दीक्षित-सलमान खान की मूवी दिल तेरा आशिक)
    • तू चांद है पूनम का (जाने तमन्ना मूवी)

    अलका याग्निक के साथ हुई पॉलिटिक्स

    अनु रंजन के साथ इसी बातचीत में अलका याग्निक ने अपने साथ हुई पॉलिटिक्स के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि हर फील्ड में पॉलिटिक्स होती है। उनके साथ भी गंदी पॉलिटिक्स हुई। उनसे कई गाने छिन गए। एक बार तो वह गाने की रिहर्सल करती रहीं, लेकिन बाद में पता चला कि उसे किसी सीनियर सिंगर ने गा लिया है। उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में चार दशक तक काम किया और एक हजार के लगभग फिल्मों के लिए गाने गाए हैं।

    यह भी पढ़ें- खतरनाक बीमारी का शिकार हुईं Alka Yagnik, अचानक सुनाई देना हुआ बंद, बोलीं- 'फ्लाइट से बाहर निकली और...'