Shraddha Kapoor ने ब्वॉयफ्रेंड संग देखी 'वेलकम टू द जंगल', थिएटर में ठहाके लगाते हुए 'स्त्री' का वीडियो वायरल
श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और उनके बॉयफ्रेंड राहुल मोदी (Rahul Mody) को सिनेमाघरों में मूवी एंजॉय करते हुए स्पॉट किया गया। ...और पढ़ें
-1782723075771_m.webp)
ब्वॉयफ्रेंड के साथ मूवी डेट पर गईं श्रद्धा कपूर
HighLights
ब्वॉयफ्रेंड के साथ मूवी डेट पर गईं श्रद्धा कपूर
सोशल मीडिया पर छाया वायरल वीडियो
थिएटर से दोनों का क्यूट वीडियो वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ईथा (Eetha) को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन इस बीच एक उनके एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच लिया है। दरअसल 'स्त्री' एक्ट्रेस अपने ब्वॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ मूवी डेट पर गई थीं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
एक फैन ने सिनेमा हॉल के अंदर यह वायरल क्लिप रिकॉर्ड किया है, जिसमें श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) फिल्म के कई पलों पर हंसती हुई दिख रही हैं और राहुल उनके बगल में बैठे हैं। दोनों फिल्म की स्क्रीनिंग का मजा लेते हुए दिखे, जबकि वीडियो शेयर करने वाले फैन ने लिखा, 'भारत की 'नेशनल क्रश' श्रद्धा कपूर के साथ वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) देख रहा हूं'।
यह भी पढ़ें- कौन थीं विठाबाई नारायणगांवकर? 'Eetha' में जिसके किरदार में नजर आएंगी Shraddha Kapoor, कहानी 'तमाशा की रानी' की
दो साल पहले उड़ी दोनों के डेटिंग की अफवाह
श्रद्धा और राहुल की डेटिंग की अफवाह दो साल पहले 2024 में तब उड़ी जब दोनों को एक साथ मुंबई में एक साथ डिनर डेट पर देखा गया था। इसके बाद वे कई ईवेंट में एक साथ शामिल हुए।
Shraddha Kapoor is really enjoying #WelcomeToTheJungle ❤️😍#ShraddhaKapoor #AkshayKumar pic.twitter.com/ySODvUmHiu
— Basant Khiladi (@Bas_AKKiann) June 28, 2026
वहीं कई बार श्रद्धा ने अपने मस्तीभरे वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जिनमें मिरर में राहुल को उनके वीडियो कैद करते हुए स्पॉट किया गया।
खबरें और भी
श्रद्धा का वर्कफ्रंट
श्रद्धा कपूर पिछली बार स्त्री 2 में नजर आई थीं जो बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर ब्लॉकबस्टर रही थी। इसके बाद अब वे अपनी अपकमिंग फिल्म ईथा (Eetha) की रिलीज का इंतजार कर रही हैं जो अगस्त में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ और इस पर दर्शकों ने अच्छे रिएक्शन दिए हैं।
यह एक बायोग्राफिकल फिल्म है जिसमें श्रद्धा कपूर लीजेंडरी महाराष्ट्रियन लावणी और तमाशा फॉक परफॉर्मर विठाबाई नारायणगांवकर के किरदार में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 28 अगस्त को रक्षाबंधन के त्यौहार पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- रिलीज से पहले विवाद में फंसी Shraddha Kapoor की फिल्म Eetha, विठाबाई के परिवार ने उठाया सवाल