विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रिलीज से पहले विवाद में फंसी Shraddha Kapoor की फिल्म Eetha, विठाबाई के परिवार ने उठाया सवाल

Published: Sun, 28 Jun 2026 04:56 PM (IST)

श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' रिलीज से पहले ही अपने टाइटल को लेकर विवादों में घिर गई है। एनसीपी और ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अपनी रिलीज से पहले ही श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' (Eetha) विवाद में फंसती नजर आ रही है। एक तरफ जहां फिल्म के टीजर में लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के रूप में श्रद्धा के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर इसके टाइटल को लेकर बहस छिड़ गई है।

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) ने सवाल उठाया था कि बायोपिक का नाम विठाबाई के नाम पर क्यों नहीं रखा गया। अब दिवंगत कलाकार के परिवार ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए कहा है कि जिस फिल्म में उनकी कहानी दिखाई जा रही है, उसमें उनका नाम ही सबसे प्रमुख होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Eetha Teaser: यश की Toxic को टक्कर देगी श्रद्धा कपूर की 'ईथा', बायोपिक ड्रामा का धांसू टीजर रिलीज

क्या है परिवार की मांग?

TV9 मराठी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के फिल्म और सांस्कृतिक विभाग ने बायोपिक का नाम 'ईठा' (Eetha) रखने के मेकर्स के फैसले पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का मानना है कि विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर बनी फिल्म का नाम 'विठा' या 'विठाबाई' होना चाहिए था, ताकि इस महान लोक कलाकार को वह सम्मान मिल सके जिसकी वे हकदार हैं।

Shraddha (16)

NCP के फिल्म और सांस्कृतिक विभाग के महाराष्ट्र राज्य अध्यक्ष बाबासाहेब पाटिल ने कहा कि पार्टी विठाबाई की विरासत की रक्षा और सम्मान करना अपनी जिम्मेदारी मानती है। उन्होंने यह भी पूछा कि लावणी और तमाशा में कलाकार के इतने बड़े योगदान के बावजूद फिल्म का नाम उनके नाम पर क्यों नहीं रखा गया।

Shradhha

क्या बदल जाएगा फिल्म का नाम?

इसी रिपोर्ट के अनुसार, विठाबाई नारायणगांवकर के परिवार ने भी फिल्म का नाम बदलने की मांग की है। उनके बेटे, कैलाश और राजेश नारायणगांवकर, और पोते मोहित नारायणगांवकर ने 'ईथा' नाम पर अपनी नाराजगी जाहिर की है और वे चाहते हैं कि फिल्म बनाने वाले अपने फैसले पर फिर से सोचें।

अभी तक डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर और मैडॉक फिल्म्स ने इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- कौन थीं विठाबाई नारायणगांवकर? 'Eetha' में जिसके किरदार में नजर आएंगी Shraddha Kapoor, कहानी 'तमाशा की रानी' की