Eetha Teaser: यश की Toxic को टक्कर देगी श्रद्धा कपूर की 'ईथा', बायोपिक ड्रामा का धांसू टीजर रिलीज
हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ईथा का टीजर रिलीज कर दिया गया है।

ईथा का टीजर रिलीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
सामने आया फिल्म का ईथा का टीजर
श्रद्धा कपूर की अगली फिल्म का नाम ईथा
इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Eetha Movie Teaser: बी टाउन एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) का नाम बीते समय से फिल्म ईथा को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस मूवी का लेटेस्ट टीजर मेकर्स की तरफ से मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है।
मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली ईथा एक बायोपिक मूवी में, जिसमें श्रद्धा अहम भूमिका निभाती हुई नजर आ रही हैं। आइए एक नजर फिल्म के इस लेटेस्ट टीजर पर डालते हैं।
रिलीज हुआ ईथा का टीजर
फिल्म कॉकटेल 2 की रिलीज के दिन सिनेमाघरों में ईथा का टीजर रिलीज किया गया था और अब इसे फैंस के बीच भी पेश किया जा रहा है। मेकर्स की तरफ से ईथा का पहला टीजर रिलीज किया गया है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है।
यह भी पढ़ें- Toxic से 'मिर्जापुर' तक... Box Office पर आने वाला है सबसे बड़ा तूफान, एक हफ्ते में 4 बड़ी फिल्में होंगी रिलीज

गौर किया जाए श्रद्धा कपूर की फिल्म ईथा के स्टोरी प्लॉट की तरफ तो ये फिल्म महाराष्ट्र की मशहूर लोक कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित एक बायोपिक फिल्म है।
ईथा में 1940 से 1990 के दशक तक की बीच का दौर दिखाया जाएगा, जिसमें विठाबार के जीवन संघर्ष और सफलता के रोचक सफर को दर्शाया जाएगा। आपको बता दें कि विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर को 'तमाशा क्वीन' के नाम से भी जाना जाता था। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर फिल्म में उनका ही किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।
श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म ईथा में अभिनेता रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान आयूब भी लीड रोल में नजर आएंगे। मूवी का निर्देशन छावा फिल्म डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने किया है। ईथा टीजर देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है और वे इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कब रिलीज होगी ईथा
फिल्म स्त्री 2 की अपार सफलता के लगभग 2 साल बाद फिल्म ईथा के जरिए श्रद्धा कपूर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। बात की जाए ईथा की रिलीज डेट के बारे में तो ये फिल्म रक्षा बंधन के मौके पर 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। ईथा का बॉक्स ऑफिस क्लैश साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड मूवी टॉक्सिक के साथ देखने को मिलेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।