Cocktail 2 के संग मिलेगा डबल धमाका, श्रद्धा और राजकुमार की नई फिल्मों की दिखेगी पहली झलक
फिल्म कॉकेटल 2 की रिलीज के साथ श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की मूवीज की अपकमिंग मूवीज के टीजर रिलीज किए जाएंगे। ...और पढ़ें

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
कॉकटेल 2 की रिलीज पर होगा धमाका
लंबे समय बाद वापसी करेंगी श्रद्धा कपूर
राजकुमार राव की इस फिल्म की चर्चा तेज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर स्टारर अपकमिंग फिल्म कॉकटेल 2 का नाम चर्चा बना हुआ है। रश्मिका मंदाना और कृति सेनन संग शाहिद मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस मूवी में रोमांस फरमाते दिखेंगे।
अब खबर आ रही है कि कॉकटेल 2 के साथ सिनेमाघरों में मैडॉक फिल्म्स की दो अन्य मूवीज के टीजर भी रिलीज किए जा सकते हैं, जिनमें अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की ईथा और राजकुमार राव की प्रहार के नाम शामिल हैं।
श्रद्धा और राजकुमार की नई फिल्में
प्रहार– उज्ज्वल निकम स्टोरी में अभिनेता राजकुमार राव लीड रोल में मौजूद हैं, जो मशहूर स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम का किरदार अदा करती हुए दिखेंगे। उनके साथ वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी दमदार रोल में नजर आएंगे। अविनाश अरुण के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 7 अगस्त को सिनेमा में दस्तक देगी।
-1781598428655.jpg)
यह भी पढ़ें- Cocktail 2 के साथ दर्शकों को मिलेंगे थिएटर्स में दो तोहफे, मेकर्स ने फैंस के लिए बनाया धांसू प्लान!
दूसरा टीजर है ईथा का, जिसमें श्रद्धा कपूर लेजेंडरी मराठी तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं। छावा के लिए मशहूर लक्ष्मण उटेकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम किरदार में हैं। ये फिल्म 28 अगस्त यानी रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज होगी।

सूत्रों की मानें तो पूरी संभावना है कि ये दोनों टीजर कॉकटेल 2 के साथ दिखाए जाएंगे, हालांकि फाइनल फैसला अभी बाकी है। पहले भी मैडॉक ने छावा के साथ भूल चूक माफ का टीजर, थम्मा के साथ शक्ति शालिनी का अनउंसमेंट और स्त्री 2 के साथ छावा का टीजर दिखाया था। ऐसे में अगर इस बार भी प्रहार और ईथा की झलक साथ में मिले, तो हैरानी की बात नहीं होगी।
खबरें और भी
कब रिलीज होगी कॉकेटल 2
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर कॉकटेल 2 को 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है। फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है, जिन्होंने सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की 14 साल पहले आई कल्ट फिल्म कॉकटेल को बनाया था। मौजूदा समय में स्टार पावर, मॉडर्न वाइब, फ्रेंचाइज वाला कनेक्शन और चार्टबस्टर गानों को लेकर कॉकटेल 2 को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट हाई है।