Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Cocktail 2 की टीम ने वड़ा पाव के साथ किया पोज तो भड़क गए यूजर्स, बोले- 'वाह क्या खाने की एक्टिंग...'

    Updated: Sat, 13 Jun 2026 02:06 PM (IST)

    'कॉकटेल 2' के प्रमोशन के दौरान शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना पुणे में वड़ा पाव के साथ पोज देते दिखे, लेकिन उसे खाया नहीं। इस पर यूजर्स भड़क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. 'कॉकटेल 2' टीम ने पुणे में वड़ा पाव के साथ पोज दिया

    2. शाहिद कपूर, कृति सेनन ने वड़ा पाव खाने से इनकार किया

    3. यूजर्स ने 'खाने की एक्टिंग' पर टीम की जमकर आलोचना की

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'कॉकटेल 2' के प्रमोशन में बिजी हैं। ये तीनों शनिवार को पुणे गए थे और सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे वड़ा पाव के साथ पोज तो दे रहे हैं, लेकिन उसे खा नहीं रहे हैं।

    शाहिद ने नहीं खाया वड़ा पाव

    इस पर कई लोगों ने उनकी आलोचना करना शुरू कर दिया। कृति पैप्स से पूछती हैं, "क्या हमें सच में इसे खाना है? ऐसे सबके सामने कैमरों के सामने?" वहीं, रश्मिका कहती हैं, "क्या हम बस इसके साथ पोज दे सकते हैं?" जब पैपराजी ने शाहिद से एक बाइट लेने को कहा, तो उन्होंने कहा, "यह सब आप लोगों के लिए है।" हालांकि, आखिर में कृति ने बहुत छोटा सा बाइट लिया।

    Shahid (16)

    यह भी पढ़ें- Cocktail 2: रिलीज से पहले पूरे देश में छाएगा 'कॉकटेल 2' का खुमार, बॉलीवुड में नया ट्रेंड बनाने की तगड़ी प्लानिंग

    लोगों ने क्या किया कमेंट?

    अब फैंस को ये बात अच्छी नहीं लगी कि शाहिद और टीम ने वड़ा पाव के साथ सिर्फ पोज किया और उसे खाया नहीं। एक यूजन ने लिखा- वाह, क्या खाने एक्टिंग की है। एक और इंटरनेट यूजर ने लिखा, "मजे की बात यह है कि उन्होंने बाहर का खाना खाने से तो मना कर दिया, लेकिन शुगर वाले ड्रिंक्स को खूब प्रमोट करते हैं।" तीसरे ने लिखा- इनका डाइट कंट्रोल देख के अच्छा लगता है और इनके ऊपर दया भी आती है कि कुछ खा नहीं सकते।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Voompla (@voompla)

    कब रिलीज होगी कॉकटेल 2?

    'कॉकटेल 2' की रिलीज डेट की बात करें तो फिल्म 19 जून, 2026 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है और अब तक मेकर्स ने इसके तीन गाने और ट्रेलर रिलीज किए हैं। इसके ट्रेलर ने कई फैंस का ध्यान आकर्षित किया। यह 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'कॉकटेल' का स्पिरिचुअल सीक्वल है, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने काम किया था।

    Comment

    खबरें और भी

    कॉकटेल बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी और उससे दीपिका के करियर को जबरदस्त उछाल मिला था।

    यह भी पढ़ें- Cocktail 2 के नए गाने 'वल्लाह' को सुनते ही झूम उठेंगे आप, हार्डी संधू की आवाज में पंजाबी बीट ने मचाई धूम