Cocktail 2 के नए गाने 'वल्लाह' को सुनते ही झूम उठेंगे आप, हार्डी संधू की आवाज में पंजाबी बीट ने मचाई धूम
कॉकटेल 2 को रिलीज होने में भले ही अभी समय हो, लेकिन मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना करते हुए मूवी का नया गाना रिलीज कर दिया है। ...और पढ़ें

कॉकटेल 2 का नया गाना हुआ रिलीज/ फोटो- Youtube
HighLights
कॉकटेल 2 का नया गाना हुआ रिलीज
पंजाबी बीट्स पर शाहिद-कृति ने किया डांस
सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है 'कॉकटेल 2'
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर-कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' जून की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक हैं। यह फिल्म थिएटर्स में आए, उससे पहले मेकर्स लगार मूवी के एक से बेहतरीन एक गाने रिलीज कर रहे हैं। रिलीज से बस 10 दिन दूर कॉकटेल 2 का मेकर्स ने हाल ही में एक और नया गाना रिलीज कर दिया है, जिसकी पंजाबी बीट्स आपको खुद ब खुद थिरकने पर मजबूर कर देंगी।
हार्डी संधू और बयानी ने दी 'वल्लाह' को आवाज
कॉकटेल 2 के नए गाने 'वल्लाह' को हाल ही में यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया ने हाल ही में अपने यूट्यूब पर शेयर किया है। शाहिद कपूर-कृति सेनन और रश्मिका मंदाना जहां वीडियो में फुल ऑन एनर्जी में नजर आ रहे हैं। वहीं इस गाने के लिरिक्स और धुन ऐसी है, जो लंबे समय तक फैंस के साथ रहने वाली है।
यह भी पढ़ें- Cocktail 2: रिलीज से पहले पूरे देश में छाएगा 'कॉकटेल 2' का खुमार, बॉलीवुड में नया ट्रेंड बनाने की तगड़ी प्लानिंग
-1781011844290.jpg)
'वल्लाह' गाने की धुन जहां प्रीतम दा ने तैयार की है, तो वहीं इसके लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं, जिन्होंने कई यादगार गाने दिए। गाने को पंजाबी सिंगर हार्डी संधू और बयानी ने गाया है। इस गाने में पंजाबी टच देने की जिम्मेदारी रोनी अज्नाली और गिल मछराय ने अपने कंधों पर उठाई है। इस गाने में शाहिद कपूर- कृति सेनन और रश्मिका मंदाना ने वही सबकुछ समेटा है, जो फिल्म की मुख्य थीम है। इससे पहले रिलीज हुए गानों 'तुझको', 'माशूका' और 'जब तलक' को भी काफी पसंद किया है।
कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'कॉकटेल'?
कॉकटेल 2 की बात करें तो, ये फिल्म दोस्ती, प्यार और कन्फ्यूजन, मैडनेस और जजमेंट के बारे में है, जिसमें रश्मिका मंदाना ने दीया का किरदार निभाया है। मूवी एक मॉर्डन रिलेशनशिप ड्रामा है, जो आज की पीढ़ी के प्यार, कमिटमेंट, दोस्ती और उलझनों पर आधारित मूवी है। फिल्म के निर्देशन की कमान होमी अदजानिया ने संभाली है। यह फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।