Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Cocktail 2 की रिलीज से पहले ट्रेलर ने बनाया ग्लोबल चार्ट्स पर दबदबा, U.S. टॉप 10 में भी मारी एंट्री

    Updated: Sat, 06 Jun 2026 10:05 PM (IST)

    फिल्म 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर वैश्विक स्तर पर धूम मचा रहा है। यह आठ देशों के YouTube मूवी ट्रेलर चार्ट्स में नंबर 1 पर रहा और अमेरिका के टॉप 10 में भी जग ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कॉकटेल 2 (Cocktail 2) का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म रिलीज को लेकर दर्शकों में उत्सुकता तो है ही लेकिन इसके गाने पहले ही लाइमलाइट बटोर चुके हैं।

    ये ट्रेलर पिछले कुछ सालों में किसी भी हिंदी फिल्म के सबसे टैग्ड ग्लोबल लॉन्च में से एक बनकर निकला है। YouTube के मूवी ट्रेलर चार्ट्स में इसने आठ देशों में नंबर 1 की कुर्सी हथिया ली है। दिलचस्प बात ये है कि गाना यूएस के टॉप 10 में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। मतलब साफ है, मामला अब इंटरनेशनल हो चुका है!

    यह भी पढ़ें- 'मैं बच्चों से माफी मांगना चाहता हूं', Shahid Kapoor को अंदर ही अंदर है यह पछतावा, कॉकटेल 2 एक्टर का छलका दर्द

    कहां-कहां ट्रेंड कर रहा ट्रेलर?

    रिलीज के कुछ ही दिनों में इस ट्रेलर ने भारत, यूनाइटेड किंगडम, UAE, सऊदी अरब, ओमान, कतर, बहरीन और कुवैत में टॉप पोजिशन हासिल कर ली। खासकर खाड़ी देशों में इसका जलवा देखकर साफ समझ आता है कि ओवरसीज ऑडियंस इस फिल्म का कितनी बेसब्री से इंतजार कर रही है।

    Shahid (16)

    फिल्म के ट्रेलर ने यूएस के मूवी ट्रेलर चार्ट्स के टॉप 10 में भी एंट्री मार दी है, वो भी बड़े-बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के बीच अपनी पकड़ बनाए रखे हुए। UK और US दोनों मार्केट्स में ये पकड़ इस बात का सबूत है कि फिल्म की ग्लोबल अपील तेजी से बढ़ रही है और ये साल की सबसे चर्चित इंडियन रिलीज में से एक बन चुकी है।

    यूथ को सबसे अधिक पसंद आया

    ट्रेड एक्सपोर्ट तरण आदर्श ने ट्रेलर के रिस्पॉन्स पर कहा, “इस ट्रेलर की यूथ अपील तुरंत पकड़ में आती है। ये फ्रेश, मॉडर्न और रिलेटेबल लगता है। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के बीच की केमिस्ट्री कमाल की है। साथ ही पहली बार दिनेश विजन और लव रंजन का साथ आना भी बेहद एक्साइटिंग है। इन सभी तस्वीरों ने मिलकर ट्रेलर को ग्लोबल लेवल पर शानदार रिस्पॉन्स दिए हैं।”

    कब रिलीज होगी फिल्म?

    कृति सेनन, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म के ट्रेलर ने लॉन्च होते ही जबरदस्त बज बना दिया है। लोग इसकी फ्रेश एनर्जी, स्टाइलिश ट्रीटमेंट्स, झक्कास केमिस्ट्री और इमोशनल टच की जमकर तारीफ कर रहे हैं। डायरेक्टर होमी अदजानिया ने अपने खास अंदाज़ में इस ट्रेलर में ह्यूमर, रोमांस, दिल मारने का दर्द और मॉडर्न रिश्तों का तड़का लगाया है। फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- Cocktail 2 में 'दीया' बनने से पहले बुरी तरह डरी हुई थीं रश्मिका मंदाना, कहा- 'मुझसे कुछ गंभीर या ड्रामेटिक...'

    खबरें और भी