'मैं बच्चों से माफी मांगना चाहता हूं', Shahid Kapoor को अंदर ही अंदर है यह पछतावा, कॉकटेल 2 एक्टर का छलका दर्द
45 साल के हो चुके शाहिद कपूर जल्द ही कॉकटेल 2 में दिखाई देंगे। इस बीच ही अंदर ही अंदर एक्टर को एक बात परेशान करती है, जिसके कारण वह बच्चों से माफी मां ...और पढ़ें
-1780465123106_m.webp)
बच्चों से माफी मांगना चाहते हैं शाहिद कपूर/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में उड़ता पंजाब, कबीर सिंह, जब वी मेट सहित कई सफल फिल्में दी हैं। हालांकि, 45 साल के हो चुके शाहिद कपूर को इस उम्र में एक काम करने का बहुत ज्यादा मलाल है, जिसका हाल ही में अभिनेता ने खुद खुलासा किया। इसके साथ ही शाहिद कपूर ने यह भी बताया कि वह अपने बच्चों से क्यों माफी मांगना चाहते हैं।
फिल्मों में ऐसे किरदार निभाने को लेकर सहज नहीं हैं शाहिद
फिल्मों में अक्सर देखा जाता है कि 40-45 वर्ष की उम्र से ज्यादा के कलाकार भी कॉलेज में पढ़ने वाले 17-18 वर्ष के किशोरों की भूमिकाएं निभाते हैं। कॉकटेल 2 में अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)भी कुछ ऐसे दृश्यों में नजर आएंगे। हालांकि, शाहिद ऐसे दृश्यों में सहज नहीं रहते।
ट्रेलर लॉन्च के दौरान शाहिद ने कहा, "मुझे कॉलेज वाले सीन करने में शर्म आती है। मैं बच्चों से माफी भी मांगना चाहता हूं। क्योंकि मुझे पता है, जब वे बड़े होंगे तो कहेंगे कि डैड, आप 45 साल की उम्र में यह कर रहे थे, आखिर क्यों? हालांकि, मुझे कहना चाहिए कि बतौर अभिनेता मुझे हर तरह की भूमिकाएं निभाना पसंद है।"
यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Trailer: दोस्ती, प्यार और शादी? कन्फ्यूजन से भरा निकला Shahid Kapoor की कॉकटेल 2 का ट्रेलर
-1780464388026.jpg)
लवर ब्वॉय एरा में वापस लौट रहे हैं शाहिद कपूर
शाहिद कपूर, होमी अदजानिया के निर्देशन में बन रही फिल्म 'कॉकटेल 2' एक लंबे अरसे के बाद लवर ब्वॉय का किरदार अदा कर रहे हैं। फिल्म में उनका किरदार कुनाल का हैं। मूवी में शाहिद कपूर को खुद को एक लव ट्राएंगल लव स्टोरी में फंसा हुआ पाएंगे।कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि निर्देशक होमी अदजानिया की फिल्म 'कॉकटेल-2' की कहानी लेस्बियन कपल के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन कृति सेनन ने ट्रेलर लॉन्च पर इन सभी दावों का खंडन करते हुए दो लड़कियों के किरदार पर उठे सवाल पर दुःख जताया है।
खबरें और भी

होमी अदजानिया ने भी यह क्लियर किया है कि मूवी में शाहिद कपूर थर्ड व्हील जरूर हैं, लेकिन फिल्म 'लेस्बियन' लव स्टोरी पर नहीं है। कॉकटेल 2 में शाहिद के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। मूवी 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।