Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Cocktail 2 Trailer: दोस्ती, प्यार और शादी? कन्फ्यूजन से भरा निकला Shahid Kapoor की कॉकटेल 2 का ट्रेलर

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 03:34 PM (IST)

    अभिनेता शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म कॉकटेल 2 का लेटेस्ट ट्रेलर मेकर्स की तरफ से रिलीज कर दिया गया है। ...और पढ़ें

    कॉकटेल 2 का ट्रेलर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    कॉकटेल 2 का ट्रेलर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. रिलीज हुआ कॉकटेल 2 का ट्रेलर

    2. शाहिद, कृति और रश्मिका की फिल्म

    3. इस दिन थिएटर्स में आएगी कॉकटेल 2

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2012 में निर्देशक होमी अदजानिया तीन दोस्ती की रोमांचक कहानी वाली फिल्म कॉकटेल लेकर आए थे, जिसने फैंस का दिल जीता था। अब करीब 14 साल बाद कॉकटेल का सीक्वल आ रहा है, जिसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना ने क्रमश: सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पैंटी को रिप्लेस किया है। 

    मेकर्स की तरफ से मंगलवार को कॉकटेल 2 का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो काफी कन्फ्यूजन से भरा हुआ है। आइए एक नजर कॉकटेल 2 के इस ट्रेलर पर डालते हैं-

    रिलीज हुआ कॉकटेल 2 का ट्रेलर

    लंबे समय से अभिनेता शाहिद कपूर का नाम फिल्म कॉकटेल 2 को लेकर चर्चा में बना हुआ है। फिल्म के गाने और टीजर को देखकर सिनेप्रेमियों की एक्साइटमेंट पहले से ही हाई हो रखी थी, जो अब इसके ट्रेलर ने इसे और बढ़ा दिया है। मंगलवार को कॉकटेल 2 के निर्माता मैडॉक फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। 

    यह भी पढ़ें- June 2026 Releases: गर्मी की छुट्टियों में नहीं होगी बोरियत, थिएटर्स में रोमांस, ड्रामा और एक्शन का तड़का लगाएंगी ये 8 फिल्में

    cocktail 2 Trailer

    कॉकटेल 2 के ट्रेलर में तीन दोस्तों की कहानी को दिखाया है, जिसमें कुणाल (शाहिद कपूर), एली (कृति सेनन) और दीया (रश्मिका मंदाना) के किरदार मौजूद हैं। पहले ट्रेलर को देखकर आपको लगेगा कि ये एक लव ट्रायंगल वाली फिल्म है, जैसा कि पहले पार्ट में दर्शाया गया था।

    लेकिन कुछ सीन्स सस्पेंस क्रिएट करते हैं और इसकी कहानी दूसरे एंगल की तरफ शिफ्ट करते हुए नजर आते हैं। अनुमान ये भी लगाया जा रहा है कि इस बार फिल्म में दो लड़कियां एक दूसरे के प्यार में पड़ती हुई दिख सकती हैं। 

    खबरें और भी

    हालांकि, फिल्म की असली कहानी और राज क्या है, वो तो कॉकटेल 2 की रिलीज के बात ही पता लगेगा। कुल मिलाकर कहा जाए तो कॉकटेल 2 का ट्रेलर काफी शानदार माना जा रहा है।  

    कब रिलीज होगी कॉकटेल 2 

    फिल्म कॉकटेल 2 का ट्रेलर देखने के बाद फैंस इस मूवी की रिलीज के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। गौर करें इसकी रिलीज डेट की तरफ तो वह 19 जून 2026 है, जब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। बता दें कि शाहिद की पिछली फिल्म ओ रोमियो कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही। 

    यह भी पढ़ें- Cocktail 2: दिल्ली बम ब्लास्ट का कॉकटेल 2 पर पड़ा असर, शाहिद कपूर की फिल्म की टल गई शूटिंग?