Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Cocktail 2 के नए गाने जमी शाहिद-रश्मिका की केमिस्ट्री, अरिजीत की आवाज में रिलीज हुआ 'Tujhko Song'

    Updated: Mon, 25 May 2026 12:46 PM (GMT+05:30)

    Cocktail 2 Song: फिल्म 'कॉकटेल 2' का नया रोमांटिक गाना 'तुझको' रिलीज हो गया है, जिसमें शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। ...और पढ़ें

    'कॉकटेल 2' का नया  गाना रिलीज

     'कॉकटेल 2' का नया  गाना रिलीज

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म कॉकटेल 2 एक बार फिर से खूब चर्चा में है। फिल्म को लेकर दर्शकों में खूब उत्साह भी है, इसी बीच फिल्म के गाने और पोस्टर्स रिलीज हो रहे हैं। हाल ही में फिल्म का नया गाना रिलीज हुआ है।

    रिलीज हुआ नया गाना

    'जब तलक' (Jab Talak Song) और 'माशूका' (Maashoqa) के बाद हाल ही में फिल्म का नया गाना तुझको रिलीज किया गया है। फिल्म का यह एक रोमांटिक गाना है, जो बेहद अलग है। यह गाना शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और रश्मिका मंदाना (rashmika mandanna) पर फिल्माया गया था। इससे पहले जो गाना आया था वह कृति सेनन (Kriti Sanon) और शाहिद कपूर पर फिल्माया गया था।

    यह भी पढ़ें- 32 साल पुरानी Italian ट्यून से कॉपी किया गया Cocktail 2 का गाना? Mashooqa पर उठे सवाल

    Mash

    अब यह नया गाना शाहिद और रश्मिका पर फिल्माया गया है। कृति के बाद शाहिद की केमिस्ट्री रश्मिका के साथ भी जंच रही है। आपको बता दें कि इस गाने का संगीत प्रीतम ने दिया है और गाने को अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने अपनी आवाज दी है। वहीं इस गाने को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है।  

    शानदार दिखे रश्मिका और शाहिद

    इस गाने में रश्मिका और शाहिद की ऑनस्क्रीन प्रेसेंस कमाल की दिख रही है। रश्मिका इस गाने में अपनी नैचुरल सॉफ्टनेस और चमक लेकर आती हैं, जो शाहिद की अंडरप्लेड इंटेंसिटी के साथ परफेक्ट मैच हो जाती है। दोनों मिलकर स्क्रीन पर कमाल दिख रहे हैं।

    खबरें और भी

    शाहिद ने इस गाने को लेकर कहा कि, 'तुझको में एक अलग सा ठहराव है… जो धीरे-धीरे आपको पकड़ लेता है। ये बिना ज्यादा कोशिश के भी बेहद रोमांटिक है, और वही बात मुझे सबसे ज़्यादा पसंद आई। इसमें जो सहजता और नजदीकी है, वो बहुत रियल लगती है। रश्मिका के साथ शूट करना बहुत आसान था। हमने बस इमोशन को फॉलो किया। ये उन गानों में से है जिन्हें लोग बार-बार सुनना चाहेंगे।'

    बीते दिनों ही फिल्म के म्यूजिक लॉन्च पर हमने देखा था कि कैसे फैंस की जोर-शोर डिमांड के बाद मेकर्स ने पहले शाहिद और कृति का गाना रिलीज किया था। इसके बाद हमें कृति और रश्मिका की फनी कोल्ड वॉर सोशल मीडिया पर नजर आई थी, जिसने फैंस को भी कंफ्यूज कर दिया था। 'कॉकटेल 2' अगले महीने यानि 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

    यह भी पढ़ें- 'Mashooqa' गाने विवाद पर भड़के Pritam, बोले- 'तुम लोग तो मेरे मुफ्त के PR हो'