Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रिलीज से 5 दिन पहले खुली Cocktail 2 की एडवांस बुकिंग, बॉक्स ऑफिस पर धांसू एंट्री मारने की पूरी तैयारी

    Updated: Sun, 14 Jun 2026 02:17 PM (IST)

    शाहिद कपूर की मल्टी स्टारर अपकमिंग फिल्म कॉकटेल 2 की एडवांस बुकिंग ओपन होने का एलान मेकर्स की तरफ से कर दिया गया है। ...और पढ़ें

    कॉकटेल 2 फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    कॉकटेल 2 फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. कॉकटेल 2 की एडवांस बुकिंग ओपन

    2. लव ट्रायंगल फिल्म को लेकर चर्चा तेज

    3. इस दिन थिएटर्स में रिलीज होगी कॉकटेल 2

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्त्री 2 और छावा जैसी धांसू फिल्में बनाना वाला प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स ने अब रोमांटिक फिल्म पर दांव खेला है, जिसका नाम कॉकटेल 2। निर्देशक होमी अदजानिया की कल्ट मूवी कॉकेटल के सीक्वल के तौर पर इस मूवी को लेकर फैंस में जबरदस्त हाइप देखने को मिल रहा है। 

    इस बीच मेकर्स की तरफ से शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर कॉकटेल 2 की एडवांस बुकिंग को ओपन कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि आप कैसे इसकी टिकट बुक कर सकते हैं- 

    ओपन हुई कॉकटेल 2 की एडवांस बुकिंग

    सिनेमा जगत में लंबे समय से एडवांस बुकिंग का ट्रेंड चला आ रहा है। मैडॉक फिल्म्स इस दांव को बहुत अच्छी तरह से खेलना जानता है। फिल्म छोटी हो या बड़ी इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली हर मूवी की टिकट विंडो रिलीज से काफी दिन पहले खुल जाती है। रिलीज से पांच दिन पहले कॉकटेल 2 की एडवांस बुकिंग को ओपन किया गया है। 

    यह भी पढ़ें- Cocktail 2 की टीम ने वड़ा पाव के साथ किया पोज तो भड़क गए यूजर्स, बोले- 'वाह क्या खाने की एक्टिंग...'

    cocktail 2 Trailer

    इस बात की जानकारी मैडॉक फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट कर शेयर की है। जिसमें बताया गया है कि 14 जून यानी आज से कॉकटेल 2 की टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। इसके लिए आप बुकमाय शो या फिर डिस्ट्रिक ऐप पर जाकर इस मूवी को देखने के लिए टिकट की बुकिंग पहले से कर सकते हैं। 

    शाहिद कूृपूर स्टारर इस मूवी के ट्रेलर और चार्टबस्टर गाने पहले ही इंटरनेट पर हंगामा मचा चुके हैं। प्रोमो कैंपेन पर जबरदस्त एंगेजमेंट और ऑडियंस का सॉलिड पॉजिटिव रिस्पॉन्स दोनों को मिलाकर कॉकटेल 2 के बज को नेक्स्ट लेवल पर ले गए हैं, जैसे ही फिल्म अपनी वर्ल्डवाइड थिएट्रिकल रिलीज के लिए पूरी तरह से रेडी है।

    कब रिलीज होगी कॉकटेल 2

    रिलीज से अभी पूरे 5 दिन बाकी हैं लेकिन कॉकटेल 2 ने अभी से अपनी एडवांस बुकिंग का दरवाजा खोल दिया है। मेकर्स का ये कदम इस ओर साफ इशारा करता है कि मेकर्स अपनी इस अपकमिंग मूवी को लेकर फुल कॉन्फिडेंस मोड में हैं। मालूम हो कि कॉकटेल 2 को 19 जून 2026 को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Cocktail 2 के नए गाने 'वल्लाह' को सुनते ही झूम उठेंगे आप, हार्डी संधू की आवाज में पंजाबी बीट ने मचाई धूम