Amitabh Bachchan की शर्ट पर थूक दिया था पान, बिंदु ने याद किए पुराने दिन; बताया- इंडस्ट्री छोड़ने वाले थे बिग बी
दिग्गज अदाकारा बिंदु (Bindu) ने एक बार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की शर्ट पर पान थूक दिया था। इसके बाद बिग बी का क्या रिएक्शन था, जानिए इस बारे म ...और पढ़ें

अमिताभ की शर्ट पर बिंदू ने थूक दिया था पान। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कटी पतंग, जंजीर, अभिमान और मैं हूं ना जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री बिंदू (Bindu) आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अमिताभ के साथ कई फिल्मों में काम किया है।
हाल ही में, बिंदू ने अमिताभ बच्चन के साथ एक शूटिंग के दौरान का किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने बिग बी की शर्ट पर पान थूक दिया था जिसके बाद एक्टर ने क्या रिएक्शन दिया था।
अमिताभ की शर्ट पर थूक दिया था पान
बिंदू ने बताया कि वह और अमिताभ बच्चन एक फिल्म की शूटिंग के लिए ऋषिकेश गए थे। शूटिंग के बाद वह फिल्म की टीम और क्रू के साथ देहरादून डिनर करने गए थे और वापसी में उन्होंने पान खाया जिसे गलती से अमिताभ के शर्ट पर थूक दिया था। विक्की लालवानी के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया-
मुझे आज भी याद है कि लौटते समय मैं पान खा रही थी। मैं इस तरह बैठी थी कि हवा मेरे चेहरे पर लग रही थी और हम सभी खिड़कियां खोलकर गाड़ी चला रहे थे। मैंने पान थूकने के लिए अपना सिर खिड़की से बाहर निकाला और जैसे ही मैंने थूका, वह सब अमिताभ की शर्ट पर जा गिरा। मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई और मैंने उनसे बहुत माफी मांगी।
खबरें और भी
कैसा था अमिताभ बच्चन का रिएक्शन?
बिंदु ने आगे बताया कि इस घटना के बाद अमिताभ बच्चन का क्या रिएक्शन था। बिग बी इस बात से जरा भी गुस्सा नहीं हुए थे और उन्होंने बात को जाने दिया लेकिन बिंदु को यह बात भूलने नहीं दी। वह हर बार एक्ट्रेस की टांग खींचते थे और इस घटना पर हंसी-मजाक करते थे।
यह भी पढ़ें- पक्के दोस्त के साथ आपने भी गुनगुनाया होगा ये गाना, 50 साल पहले Kishore Kumar और Manna Dey ने मचाई थी धूम
फ्लॉप फिल्मों से परेशान थे एक्टर
बिंदू ने इसी इंटरव्यू में बताया कि अमिताभ बच्चन बैक-टू-बैक फ्लॉप फिल्मों से तंग आ गए थे। एक बार वह, उनकी हेयर ड्रेसर और अमिताभ प्लेन में सफर कर रहे थे। तब अमिताभ ने अपनी फ्लॉप फिल्मों के बारे में अपनी दिल की बात कही थी। इस बारे में बिंदू ने कहा, "वह मुझसे कहते थे कि मेरी फिल्में बैक-टू-बैक फ्लॉप हो रही हैं। पता नहीं क्या होगा, इलाहाबाद की टिकट कटवानी पड़ेगी। मेरे हेयरड्रेसर ने कहा, 'ऐसा मत कहो, सब ठीक हो जाएगा' उसके बाद तो जंजीर चल पड़ी, दीवार चल पड़ी।"