Amitabh Bachchan की ये फिल्म देख खूब रोये लोग, 4 दिन रही फ्लॉप; फिर छप्पड़फाड़ कमाई कर हिला डाला था बॉक्स ऑफिस
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की एक फिल्म शुरू में थिएटर्स में नहीं चली थी, लेकिन फिर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर बन गई थी। ...और पढ़ें

ब्लॉकबस्टर फिल्म से चमकी थी अमिताभ की किस्मत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
शुरू में फ्लॉप हो गई थी अमिताभ की फिल्म
बाद में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की थी कमाई
सलमान खान ने भी फिल्म में किया था काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के करियर में भी काफी उतार-चढ़ाव आए। कभी सिनेमा में सिर्फ उनका ही दबदबा रहा और कभी उनकी फिल्में धड़ाम से नीचे गिरती रहीं। 2000 के दशक में भी ऐसा ही था।
अमिताभ बच्चन की फिल्में नहीं चल रही थीं। उनके करियर का ग्राफ नीचे जा रहा था, तभी उनके हाथ एक ऐसी फिल्म आई जिसने फिर से उनकी किस्मत चमका दी। मगर इस फिल्म की रिलीज में भी खूब अड़चन आई। डिस्ट्रीब्यूटर तो फिल्म लेने से ही इनकार करने लगे थे। यहां तक कि शुरू के चार दिन तो थिएटर्स ऑडियंस के लिए तरस गई थी।
फिल्म देख इमोशनल हो जाती थी ऑडियंस
अमिताभ बच्चन की ये फिल्म थी 2003 में रिलीज हुई बागबान (Baghban)। रवि चोपड़ा निर्देशित इमोशनल फैमिली ड्रामा बागबान की कहानी एक ऐसे माता-पिता की है जिन्हें उनके बच्चे अलग कर देते हैं और उनके साथ बुरा बर्ताव करते हैं। फिल्म आज भी दर्शकों के आंखों में आंसू ला देती है। उस दौर में भी सिनेमाघरों में दर्शक इस फिल्म को देख खूब रोए थे।
शुरू के चार दिन फ्लॉप रही थी फिल्म
एक बार रवि चोपड़ा की पत्नी रेणु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बागबान को लेकर एक किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि यह फिल्म शुरू के चार दिनों बिल्कुल नहीं चली थी। फिल्म के डायरेक्टर रवि सोचने लगे थे कि आखिर उन्होंने यह फिल्म क्यों ही बनाई।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 70s की हीरोइन जिसके नाम से ऋषि कपूर को चिढ़ाते थे अमिताभ बच्चन, 16 की उम्र में शादी कर छोड़ दी थी एक्टिंग
सलमान को कास्ट करने की मिली थी सलाह
सिर्फ इतना ही नहीं, जब बागबान बनकर तैयार हो गई थी, तब कोई डिस्ट्रीब्यूटर फिल्म लेने के लिए तैयार ही नहीं था। लोग इस फिल्म को ओल्ड फैशन बता रहे थे। अमिताभ का करियर भी ठीक नहीं चल रहा था। तब किसी ने डायरेक्टर को सलाह दी कि फिल्म में सलमान खान को गेस्ट अपीयरेंस के तौर पर ले लो। फिर रवि उनसे मिलने गए और सलमान तुरंत यह फिल्म करने के लिए मान गए।
बागबान सबसे सफल फिल्मों में से एक बन गई। करीब 10 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 40 करोड़ के पार कारोबार किया था।
यह भी पढ़ें- पक्के दोस्त के साथ आपने भी गुनगुनाया होगा ये गाना, 50 साल पहले Kishore Kumar और Manna Dey ने मचाई थी धूम