Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पर्दे पर लौट रहे अश्वत्थामा और कर्ण, 'कल्कि' के लिए 'यास्किन' से होगा महायुद्ध! Kalki Part 2 पर बड़ा अपडेट

    Updated: Mon, 08 Jun 2026 01:42 PM (IST)

    नाग अश्विन ने फिल्म कल्कि पार्ट 2 (Kalki Part 2) को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और प्रभास (Prabhas) की वापसी ...और पढ़ें

    कल्कि पार्ट 2 पर आया बड़ा अपडेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    कल्कि पार्ट 2 पर आया बड़ा अपडेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. कल्कि पार्ट 2 को लेकर आया बड़ा अपडेट

    2. अमिताभ-प्रभास की फिल्म में हो रही है वापसी

    3. नाग अश्विन ने फिल्म को लेकर किया खुलासा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 की माइथोलॉजिकल साई-फाई फिल्म कल्कि 2898 एडी का दूसरा पार्ट (Kalki Part 2) जल्द ही बड़े पर्दे पर फिर से धमाका करने लौट रहा है।

    कल्कि पार्ट 2 का इंतजार पिछले दो सालों से हो रही है। अब आखिरकार फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन (Nag Ashwin) ने खुलासा कर दिया है कि फिल्म की शूटिंग कब से शुरू हो रही है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में आएगी।

    कल्कि 2 का लेटेस्ट अपडेट

    कल्कि पार्ट 2 की शूटिंग को लेकर कब से सस्पेंस बना हुआ था। अब आकाशवाणी के साथ बातचीत में डायरेक्टर ने खुलासा किया है कि वह फिल्म की टीम के साथ फिल्म की शूटिंग पर काम कर रहे हैं। अगले महीने से फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। बकौल, नाग अश्विन-

    कल्कि 2 का काम शुरू हो चुका है। हम अगले महीने से शूटिंग जारी रखने और इसे तेजी से पूरा करने की तैयारी कर रहे हैं।

    Amitabh Bachchan

    कल्कि 2 में प्रभास-अमिताभ का किरदार

    कल्कि पार्ट 2 में कहानी पहली फिल्म के आगे बढ़ेगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और प्रभास (Prabhas) की वापसी होगी। साथ ही इस बार 'सुप्रीम यास्किन' बने कमल हासन (Kamal Haasan) के भी अहम सीन्स दिखाई देंगे। फिल्म में अमिताभ अश्वत्थामा के किरदार में हैं, जबकि प्रभास डबल रोल में हैं। वह भैरव के साथ-साथ कर्ण भी बने हैं। 

    यह भी पढ़ें- Avengers: Star Wars और Tumbbad 2 से टकराएगी प्रभास की Kalki 2? रिलीज डेट पर आया अपडेट

    कल्कि 2 से आउट हुईं दीपिका

    मगर फिल्म से दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) गायब रहेंगी। फिल्म में उन्होंने कल्कि की मां का किरदार निभाया था लेकिन पार्ट 2 से एक्ट्रेस बाहर हो गई हैं। मेकर्स ने दीपिका की एग्जिट का भी ऐलान कर दिया है। सीक्वल में दीपिका की जगह कौन लेगा, अभी इसको लेकर कोई अपडेट नहीं आया है।

    खबरें और भी

    कब रिलीज हो रही है कल्कि 2?

    कल्कि पार्ट 2 की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी। कहा जा रहा है कि अगले साल अप्रैल तक फिल्म की शूटिंग का काम पूरा हो जाएगा और फिर दिसंबर 2027 तक फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है। हालांकि, अभी तक रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई ह। 

    यह भी पढ़ें- Kalki 2 में दीपिका पादुकोण को 33 साल की साउथ एक्ट्रेस ने किया रिप्लेस, प्रभास की मूवी में हुई एंट्री?