Kalki 2 में दीपिका पादुकोण को 33 साल की साउथ एक्ट्रेस ने किया रिप्लेस, प्रभास की मूवी में हुई एंट्री?
प्रभास की अपकमिंग फिल्म कल्कि पार्ट 2 का नाम एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। खबर है कि मेकर्स को इस मूवी में दीपिका पादुकोण के रिप्लेसमेंट के तौर पर ...और पढ़ें
-1769608878062_m.webp)
दीपिका पादुकोण कल्कि फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
दीपिका पादुकोण की जगह 33 वर्षीय साउथ एक्ट्रेस
कल्कि 2 में नई अभिनेत्री की संभावित एंट्री
प्रभास की आगामी फिल्म में बड़ा कास्टिंग बदलाव
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक नाग अश्विन की मोस्ट अवेटेड फिल्म कल्कि पार्ट 2 का नाम अक्सर चर्चा में बना रहता है। खासतौर पर जब से इस मूवी से बी टाउन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बाहर हुईं हैं, तब से आए दिन सुर्खियां सामने आती रहती हैं।
अब खबर आ रही है कि दीपिका की एग्जिट के बाद कल्कि 2 के मेकर्स की लीड एक्ट्रेस की तलाश पूरी हो गई है और प्रभास की इस मूवी में एक लोकप्रिय साउथ एक्ट्रेस की संभावित एंट्री हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कौन सी अदाकारा है, जिसका नाम कल्कि 2 को लेकर रेस में सबसे आगे निकलते हुए नजर आ रहा है।
कल्कि 2 में दिखेगी 33 साल की एक्ट्रेस
दीपिका पादुकोण के कल्कि 2 को छोड़ने के बाद से इस मूवी का चर्चा का एक बड़ा मुद्दा मिला। हिंदी फिल्म अभिनेत्री को लेकर कल्कि के मेकर्स ने ये आरोप लगाए थे वह 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड के चलते फिल्म से बाहर हुईं हैं, जिसको लेकर काफी विवाद देखने को मिला। अब कल्कि 2 में दीपिका की जगह जिस एक्ट्रेस का नाम सबसे आगे चल रहा है कि वह 33 वर्षीय अदाकारा साई पल्लवी बताई जा रही हैं।
यह भी पढ़ें- सबकुछ कॉपी किया है...Junaid Khan और Sai Pallavi की फिल्म के पोस्टर पर यूजर्स ने की ट्रोलिंग
BUZZ! #SaiPallavi to replace #DeepikaPadukone in the HIGHLY ANTICIPATED Sequel #Kalki2!
— The Climax India (@TheClimaxIndia) January 28, 2026
Superstar #Prabhas has given dates to Nag Ashwin from Early Feb to Kickstart shoot 🔥 pic.twitter.com/5okyFDsRI4
दरअसल क्लाईमैक्स इंडिया एक्स हैंडल पर बुधवार को एक ट्वीट किया गया है, जिसमें कल्कि 2 में साई पल्लवी की एंट्री को लेकर दावा किया गया है। हालांकि, अभी मेकर्स की तरफ से इस मामले की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। अगर इसमें वास्तविकता है तो साई दीपिका का एक जगह परफेक्ट रिप्लेसमेंट मानी जा रही हैं।
इन मूवी में नजर आएंगी साई
कल्कि 2 छोड़ दिया जाए तो आने वाले समय में साई पल्लवी कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। जिनमें आमिर खान के बेटे और एक्टर जुनैद खान संग रोमांटिक ड्रामा एक दिन का नाम शामिल है। इसके अलावा साई सुपरस्टार रणबीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म रामायण में माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी, जिसे इस साल दीवाली पर बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा।
खबरें और भी
कल्कि 2 में दीपिका पादुकोण की जगह लेगी ये साउथ एक्ट्रेस?