Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    70s की हीरोइन जिसके नाम से ऋषि कपूर को चिढ़ाते थे अमिताभ बच्चन, 16 की उम्र में शादी कर छोड़ दी थी एक्टिंग

    Updated: Mon, 08 Jun 2026 06:47 PM (IST)

    70s के दौर में रईस परिवार की लाडली की एंट्री होती है। देखते ही देखते वह स्टार बन गईं। लग्जरी लाइफस्टाइल देख ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए थे ...और पढ़ें

    बॉबी देओल को चिढ़ाया करते थे अमिताभ बच्चन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    बॉबी देओल को चिढ़ाया करते थे अमिताभ बच्चन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. पहली फिल्म से स्टार बन गई थीं एक्ट्रेस

    2. रईस परिवार से ताल्लुक रखती थीं एक्ट्रेस

    3. शादी के बाद एक्ट्रेस ने छोड़ी थी एक्टिंग

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 14 की उम्र में पहली फिल्म, 16 की उम्र में सुपरस्टार से शादी-बच्चे और फिर सिनेमा से नदारद... 70 के दशक की वो अदाकारा जिन्हें डेब्यू करते ही स्टारडम मिल गया था। इस अदाकारा के चर्चे फिल्मी गलियारों में उनकी रईसी के लिए खूब होते थे। उनकी रईसी देख अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी हैरान रह गए थे।

    हम बात कर रहे हैं डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) की। वह 14 साल की थीं, जब उन्हें राज कपूर (Raj Kapoor) की फिल्म बॉबी (Bobby) मिली। इस फिल्म में उन्होंने राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के साथ डेब्यू किया था, जो एक्टर की भी बतौर लीड पहली फिल्म थी।

    महंगी गाड़ियों में सेट पर आती थीं हीरोइन

    कहा जाता है कि फिल्म बॉबी के दौरान कपूर परिवार की हलत थोड़ी खस्ता थी। राज कपूर 'मेरा नाम जोकर' के बाद कर्ज में थे और बॉबी उन्होंने अपना कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी। उस वक्त ऋषि के पास एक टूटी-फूटी फिएट कार थी और वह इसी कार से बॉबी के सेट पर आते थे। दूसरी तरफ डिंपल कपाड़िया हाई-फाई गाड़ियों में आया करती थीं।

    ऋषि कपूर को चिढ़ाते थे अमिताभ 

    बॉबी की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन भी अपनी फिल्म बॉम्बे टू गोवा की शूटिंग कर रहे थे। एक बार ऋषि ने द मूवी मोथ को दिए इंटरव्यू में बताया था कि अमिताभ उन्हें चिढ़ाते थे कि उनकी हीरोइन बड़ी-बड़ी गाड़ियों से आती हैं। जब डिंपल की टांग खिंचाई होती तो वह खुद को स्टार बुलाती थीं। वह कहती थीं कि वह राज कपूर की हीरोइन हैं। फिल्म चले या नहीं चले, वह रहेंगी स्टार ही।

    खबरें और भी

    Rishi Kapoor and Dimple Kapadia In Bobby

    कम लोग जानते हैं कि डिंपल कपाड़िया रईस बिजनेसमैन चुन्नीभाई कपाड़िया की बेटी थीं। वह फिल्मों में आने से पहले ही एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीती थीं।

    यह भी पढ़ें- 15 साल छोटी हीरोइन को दिल दे बैठे थे बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार, नशे ने करियर और अफेयर ने बिगाड़ा परिवार

    शादी के बाद छोड़ दी थी एक्टिंग

    डिंपल कपाड़िया की पहली फिल्म बॉबी रिलीज भी नहीं हुई थी, तभी उन्होंने मात्र 16 की उम्र में सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) से शादी कर ली थी। उसी साल दिसंबर के महीने में एक्ट्रेस ने पहली बार मां बनीं। बॉबी की रिलीज से पहले एक्ट्रेस प्रेग्नेंट थीं। जैसे ही बॉबी रिलीज हुई, फिल्म हिट हो गई और डिंपल स्टार बन गईं।

    Dimple Kapadia

    मगर उन्होंने राजेश खन्ना संग शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली। एक्टिंग छोड़ने के करीब एक दशक के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों में वापसी की। तब तक वह राजेश खन्ना से अलग हो चुकी थीं। 1984 में एक्ट्रेस की कमबैक फिल्म मंजिल मंजिल। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज भी अपने अभिनय से इंडस्ट्री में धमाल मचा रही हैं।

    यह भी पढ़ें- 25 साल पहले दामाद Akshay Kumar के सामने डिंपल ने खोला था बेटी का ये राज, अब एक्टर बोले- 'मेरी सास झूठ...'