57 साल पहले एक ही टेक में शूट हुआ था ये आईकॉनिक गाना, Kishore Kumar की आवाज में बना हुआ है कल्ट
Kishore Kumar का 57 साल पुराना यह गाना आज भी कल्ट बना हुआ है और कई बार रीक्रिएट किया जा चुका है। ...और पढ़ें
-1780734856350_m.webp)
57 साल बाद भी कल्ट बना हुआ है गाना

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड को 2500 से ज्यादा गानों की आवाज देने वाले किशोर कुमार के सिंगिंग स्टाइल में एक अलग ही अंदाज था। इसीलिए उनके गाए हुए कई गाने आज भी उतने ही कल्ट बने हुए हैं। आज भी उनके गानों के लोग रीमिक्स बनाते हैं और पुरानी यादों को ताजा करते हैं।
इन्हीं में से एक है 57 साल पुराना रोमांटिक सॉन्ग जिसके बारे में कहा जाता है इस गाने को हीरो-हीरोइन पर एक ही टेक में फिल्माया गया था। आइए जानते हैं आखिर ये कैसे किया गया और क्या इसके पीछे कोई खास वजह थी?
सिंगल टेक में शूट हुआ था ये सॉन्ग
इस सीन को एक छोटे से इनडोर स्टूडियो सेट पर शूट किया गया था, जिसे तूफान के दौरान एक लकड़ी के केबिन जैसा दिखाया गया था। कई कैमरा एंगल सेट करने के लिए बार-बार लाइटिंग बदलनी पड़ती, भारी सामान इधर-उधर करना पड़ता और इससे एक्टर्स का मोमेंटम भी टूट जाता। इसीलिए इसे एक ही शॉट में शूट करने का फैसला किया गया।
-1780735182419.jpg)
यह भी पढ़ें- RD Burman ने सोते हुए लिखी थी सदाबहार गाने की धुन, 55 साल पुराने गीत में Lata Mangeshkar ने दी थी आवाज
कौन सा है वो गाना?
डायरेक्टर शक्ति सामंत ने 1969 की फिल्म 'आराधना' (Aradhana) के रूप तेरा मस्ताना (Roop Tera Mastana) गाने को कैमरे की एक ही लगातार और सहज हरकत के साथ शूट किया था। कैमरा एक ट्रॉली पर लगा था और फायरप्लेस के चारों ओर घूम रहा था, जबकि राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) और शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) उसके आस-पास डांस कर रहे थे। उस समय भारतीय सिनेमा के लिए यह तकनीक बहुत साहसी और अनोखी थी।
खबरें और भी
-1780735194168.jpg)
किशोर कुमार ने दी थी आवाज
भारतीय सिनेमा को कई आईकॉनिक गाने देने वाले किशोर कुमार ( Kishore Kumar Songs) ने ही इस गाने को अपनी आवाज देकर कल्ट बनाया था। यह गाना आज भी लोग खूब पसंद करते हैं और इसे कई बार रीक्रिएट किया जा चुका है।