Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    23 साल पुरानी फिल्म की पहली पसंद नहीं थीं Hema Malini, इस कारण कल्ट ब्लॉकबस्टर का बनीं हिस्सा

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 02:49 PM (IST)

    हिंदी सिनेमा की तरफ से 23 साल पहले एक कल्ट ब्लॉकबस्टर को रिलीज किया गया था, जिसके लिए हेमा मालिनी मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं। ...और पढ़ें

    हेमा मालिनी की फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    हेमा मालिनी की फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. 2003 में रिलीज हुई हेमा मालिनी की ये फिल्म

    2. बॉक्स ऑफिस पर रही थी ब्लॉकबस्टर

    3. हेमा नहीं थीं मेकर्स की पहली पसंद

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हेमा मालिनी हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस में शुमार हैं। 6 दशक लंबे फिल्मी करियर में हेमा ने एक बढ़कर एक मूवीज के जरिए दर्शकों के दिलों को जीता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 23 साल पहले उनकी एक ब्लॉकबस्टर बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी, जिसके लिए लीड एक्ट्रेस के तौर पर हेमा मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं।

    इतना ही नहीं खुद बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल उस फिल्म को नहीं करन चाहती थीं। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी कल्ट क्लासिक फिल्म के बारे में जिक्र किया जा रहा है। 

    इस मूवी के लिए पहली पसंद नहीं थीं हेमा

    साल 2003 में महाभारत टीवी सीरियल के मेकर्स बी आर चोपड़ा ने एक फैमिली ड्रामा फिल्म बनाने का फैसला किया, जिसके डायरेक्शन की कमान बी आर चोपड़ा के बेटे रवि चोपड़ा के हाथों में थी। फिल्म की मल्टी स्टारर उस मूवी की मेल कास्ट पूरी हो गई थी, लेकिन फीमेल कास्ट को लेकर पेंच फंसा हुआ था। फिल्म का नाम बागबान था और इसमें हेमा मालिनी की कास्टिंग के पीछे रोचक कहानी मौजूद है। 

    यह भी पढ़ें- Hema Malini के होठों पर Kiss करना चाहता था एक्टर, 'ड्रीम गर्ल' की मां ने नहीं दी थी परमिशन

    baghban movie

    दरअसल आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार बागबान के लिए मेकर्स ने हेमा वाले रोल के लिए पहले श्रीदेवी को अप्रोच किया, लेकिन बिजी शेड्यूल और पर्सनल रीजन के चलते उन्होंने इस मूवी के लिए मना कर दिया। बाद में तब्बू और माधुरी दीक्षित जैसी अभिनेत्रियों से भी बातचीत हुई, लेकिन अमिता बच्चन के सामने एज गैप के चलते वहां भी बात नहीं बनी। बाद में हेमा मालिनी का नाम बागबान के लिए ऑन द कार्ड आया। 

    hema malini

    फिल्म की कहानी सुनकर हेमा मालिनी ने इसके लिए पहले तो मना कर दिया और कहा कि वह पर्दे पर चार बच्चों की मां का किरदार निभाने में असहज हैं। लेकिन बाद में हेमा की मां ने उन्हें समझाया और ऐसे जाकर वह बागबान का हिस्सा बनीं। आलम ये रहा कि बागबान कमर्शियल तौर पर हिट रही और हेमा मालिनी के करियर की एक यादगार फिल्म कहलाई। 

    खबरें और भी

    20 साल बाद अमिताभ के साथ वापसी

    फिल्म बागबान के जरिए हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन की जोड़ी ने करीब 20 साल बाद सिनेमा जगत में वापसी की थी। इससे पहले ये दोनों सुपरस्टार साल 1983 में आई नास्तिक मूवी में नजर आए थे।

    यह भी पढ़ें- 50 साल पहले Box Office पर ब्लॉकबस्टर रही थी फिल्म, देशभक्त की छवि छोड़ 'दस नंबरी' बनकर छाए थे Manoj Kumar