Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बॉलीवुड में एक और स्टार किड होने जा रही है लॉन्च, बिग बी के नाती Agastya Nanda संग बनेगी जोड़ी

    Updated: Fri, 26 Apr 2024 11:29 AM (IST)

    अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। ओटीटी पर डेब्यू के बाद अब अगस्त्य फिल्मी पर्दे पर ...और पढ़ें

    बिग बी के नाती अगस्त्य नंदा संग अक्षय कुमार की भांजी की जोड़ी/ फोटो- Instagram
    बिग बी के नाती अगस्त्य नंदा संग अक्षय कुमार की भांजी की जोड़ी/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. बॉलीवुड के इस सुपरस्टार की भांजी रखने जा रही हैं बॉलीवुड में कदम
    2. अगस्त्य नंदा संग होगा इस स्टार किड का डेब्यू
    3. श्रीराम राघवन की मूवी में अगस्त्य नंदा निभाएंगे ये किरदार

    जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। सिनेमा जगत में भले ही समय-समय पर स्टार किड्स और नेपोटिज्म पर चर्चाएं होती रहती हैं, लेकिन न निर्माता न ही दर्शकों की दिलचस्पी उनके प्रति कम होती दिख रही है। हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने पिछले साल प्रदर्शित फिल्म द आर्चीज से अभिनय में कदम रखा था।

    नेटफ्लिक्स की सीरीज 'द आर्चीज' ने भले ही लोगों का दिल नहीं जीता, लेकिन बिग बी के नाती अगस्त्य के अभिनय से फैंस काफी इम्प्रेस हुए। ओटीटी के बाद अब अगस्त्य बड़े पर्दे पर कदम रख रहे हैं।

    वह अपनी आने वाली फिल्म में एक रियल लाइफ हीरो के किरदार में दिखेंगे। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की भांजी बतौर अभिनेत्री शुरुआत करने जा रही है।

    अंधाधुन के डायरेक्टर संग काम करेंगे अगस्त्य नंदा

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'द आर्चीज' के बाद अगस्त्य नंदा 'अंधाधुन' और 'बदलापुर' जैसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्में बनाने वाले मशहूर फिल्मकार श्रीराम राघवन के साथ उनकी दूसरी फिल्म 'इक्कीस' में काम करने जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Ananya Panday ने सुहाना खान और उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा को दी नसीहत, क्या मानेंगी SRK की लाडली

    साल 1971 में हुए भारत पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगानी पर आधारित होगी। बड़े पर्दे पर अगस्त्य की यह पहली फिल्म होगी। रियल लाइफ हीरो के किरदार में खुद को ढालने के लिए अगस्त्य नंदा जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं।

    agastya nanda films

    इस सुपरस्टार की भांजी की डेब्यू फिल्म

    सुहाना खान और खुशी कपूर के साथ रोमांस फरमाने के बाद,अब खबर हैं कि इस फिल्म से अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की भांजी सिमर भाटिया भी हिंदी सिनेमा में कदम रख रही हैं। सिमर, अक्षय की बहन अलका भाटिया की बेटी हैं। वैसे तो अल्का फिल्मों से बतौर प्रोड्यूसर जुड़ी हैं, लेकिन उन्होंने कभी कैमरे के सामने आकर अभिनय करने में रुचि नहीं दिखाई।

    खबरें और भी

    अलका मीडिया के सामने भी ज्यादा नहीं दिखाई देती हैं। वहीं, सिमर की हमेशा से ही सिनेमा में दिलचस्पी रही है और अभिनेत्री बनना उनका सपना है। अब वह अपनी पहली फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। सिनेमा गलियारों की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में सिमर की भूमिका छोटी, लेकिन अहम होगी।

    यह भी पढ़ें: Navya Nanda ने भाई अगस्त्य नंदा की डेटिंग लाइफ पर किया खुलासा, कहा- लड़की को लेना होगा इन लोगों से अप्रूवल