विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इटली मे Amitabh Bachchan की सुपरहिट फिल्म का क्रेज, सुबह 3 बजे तक 2000 लोग देखते रहे थे मूवी; दिलचस्प है किस्सा

Published: Sun, 16 Aug 2026 09:41 AM (IST)

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हाल ही में अपनी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म का किस्सा शेयर किया है जिसे सुबह 3 बजे तक इटैलियन देखते रहे थे।

इटली में दिखा था फिल्म का क्रेज। फोटो क्रेडिट- एक्स

इटली में दिखा था फिल्म का क्रेज। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपको पता है कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म का क्रेज विदेशों में भी था। इटली में तो 2000 लोगों ने आधी रात में अमिताभ की इस फिल्म को देखा था। हाल ही में, खुद बिग बी ने इसका खुलासा किया है।

कौन बनेगा करोड़पति 18 (Kaun Banega Crorepati 18) में अमिताभ बच्चन ने अपनी क्लासिक कल्ट फिल्म का किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि इटली के एक शहर में उनकी फिल्म देखने के लिए 2000 लोग आए थे और रात के तीन बजे तक उस फिल्म को देखा था।

फिल्म की रिलीज को हुए 51 साल पूरे

जिस फिल्म की यहां चर्चा हो रही है, वो कोई और नहीं, 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई रमेश सिप्पी निर्देशित शोले (Sholay) है। बीते दिन फिल्म की रिलीज को पूरे 51 साल हो गए हैं। अभिनेता ने केबीसी (KBC) के मंच पर इस फिल्म का जुड़ा किस्सा शेयर किया।

इटली में हुई थी फिल्म की स्क्रीनिंग

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 के हालिया एपिसोड में डॉक्टर गणेश बरैया से बातचीत में शोले के संरक्षण और उसकी इटली के बोलोन्या (Bologna) में हुई स्क्रीनिंग के बारे में बात की। 83 वर्षीय अभिनेता ने बताया कि फिल्म के रीस्टोर वर्जन को फिल्ममेकर शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर के नेतृत्व वाले फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन की ओर से इटली ले जाया गया था।

Amitabh Bachchan Sholay

रात भर विदेशियों ने देखी थी फिल्म

अमिताभ बच्चन ने बताया, "बोलोन्या एक शहर का नाम है। वहां एक बड़ा आंगन है। जैसे बड़े-बड़े शहरों के बीच में खुला स्थान होता है, वहां करीब दो हजार इटालियन लोग रात 11 बजे से सुबह तीन बजे तक शोलेट देखते रहे।" भारतीय सिनेमा की फिल्मों को संरक्षित करने के प्रयासों के तहत फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने शोले को रीस्टोर किया है।

51 साल पहले आई शोले में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, जया बच्चन, अमजद खान और संजीव कुमार ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। 

यह भी पढ़ें- 15 अगस्त पर 51 साल पहले रिलीज हुई थी सबसे बड़ी फिल्म, 3 दिन रही फ्लॉप; बाद में ब्लैक में बिके टिकट से रचा इतिहास

यह भी पढ़ें- Sholay के 'गब्बर सिंह' का था छोटा भाई, फिर भी नहीं बन पाया स्टार, फ्लॉप रहा था करियर