49 साल पहले Amitabh Bachchan की फिल्म फ्लॉप होने पर लोगों ने की थी पार्टी, डायरेक्टर से छीन ली गई थी गाड़ी!
करीब पांच दशक पहले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की एक फिल्म फ्लॉप होने पर बॉलीवुड सेलेब्स ने जमकर पार्टी की थी। ...और पढ़ें

अमिताभ बच्चन की फिल्म फ्लॉप होने पर हुई थी पार्टी। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग स्टार्स, हिट राइटर्स की जोड़ी और दिग्गज प्रोड्यूसर्स... 49 साल पहले आई एक फिल्म जब बन रही थी, तब फिल्मी गलियारों में चर्चा थी कि यह तो पक्का सुपरहिट होगी।
रिलीज से पहले फिल्म को लेकर इतना बज था कि खुशी के मारे प्रोड्यूसर ने डायरेक्टर को एक गाड़ी गिफ्ट कर दी थी। हर कोई उत्साहित था बी-टाउन की सुपरहिट जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए लेकिन जैसे ही फिल्म सिनेमाघरों में आई, सब कुछ उल्टा हो गया।
जिस फिल्म को लोग रिलीज से पहले ही ब्लॉकबस्टर मान रहे थे, जिनकी जोड़ी ने कई बार बड़े पर्दे पर आग लगाई, जिनकी कहानी ने कलाकारों को स्टार बनाया हो... वो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह धाराशायी हुई, ऊपर से खूब आलोचना भी झेलनी पड़ी।
सुपरहिट स्टार्स के साथ बनी थी फिल्म
यह फिल्म 1977 में रिलीज हुई ईमान धरम (Immaan Dharam) थी। देश मुखर्जी के निर्देशन में बनी ईमान धरम की कहानी सुपरहिट जोड़ी सलीम-जावेद (Salim-Javed Movies) ने लिखी थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, शशि कपूर और संजीव कपूर जैसे बड़े स्टार्स थे। उस वक्त अमिताभ-शशि की जोड़ी भी सुपरहिट थी और दोनों ने जितनी भी फिल्में की थीं, सभी बड़ी हिट रही थीं, सिवाय ईमान धरम के।
क्या थी फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी दो बदमाश अहमद और मोहन की है जो कबीर दास से मिलने के बाद सुधरने का फैसला करते हैं। हालांकि, जब कबीर को गलत आरोप में गिरफ्तार किया जाता है, तब दोनों उसकी मदद करने का फैसला करते हैं लेकिन मुसीबत में पड़ जाते हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- अमिताभ-हेमा की वो भोजपुरी फिल्म... जिसने की थी छप्पर फाड़ कमाई, 20 साल पहले रही ब्लॉकबस्टर
ईमान धरम के फ्लॉप पर हुई थी पार्टी
इस फिल्म को लेकर काफी बज था। सभी मान रहे थे कि यह तो कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। लेकिन इसका उल्टा हुआ। फिल्म बुरी तरह पिट गई और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई लोगों ने इसका जश्न मनाया। डॉक्यू-सीरीज 'एंग्री यंग मेन' में जावेद अख्तर ने खुलासा किया था कि ईमान धरम के फ्लॉप होने के बाद राइटर्स के साथ-साथ बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने पार्टी की थी और इसका जश्न मनाया था।
डायरेक्टर से छिन गई थी गाड़ी
IMDb के मुताबिक, जब ईमान धरम बन रही थी, तब प्रोड्यूसर टोनी टीटो ने देश मुखर्जी को साइनिंग अमाउंट के तौर पर एक कार गिफ्ट की थी लेकिन जब फिल्म फ्लॉप हुई तो टोनी ने उनसे गाड़ी छीन ली थी। उन्होंने बीच रास्ते में डायरेक्टर से अपनी गाड़ी वापस ली थी।