Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बेटी बचाओ को लेकर Amitabh Bachchan ने दिया सोशल मैसेज, पर्यावरण के लिए लिया खास प्रण

    Updated: Wed, 18 Sep 2024 10:17 AM (IST)

    अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के वो दिग्गज कलाकार हैं जो सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखने से कभी पीछे नहीं हटते हैं। लंबे वक्त ...और पढ़ें

    बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Photo Credit-Instagram)
    बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. अमिताभ बच्चन ने दिया सोशल मैसेज
    2. बेटी बचाओ अभियान को लेकर कही ये बात
    3. सुरक्षित पर्यावरण की खातिर ली ये प्रतिज्ञा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आधुनिक दौर में आज भी समाज में कुछ ऐसी समयस्याएं मौजूद हैं, जिन पर हर कोई बात करता है। ऐसे ही कई समाजिक मुद्दों पर फिल्मी सितारे भी अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। इस मामले में अगर किसी सुपरस्टार का नाम पहले लिया जाता है, तो वह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का होता है। लंबे समय से देखा जा रहा है कि बिग बी पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए और बेटी बचाओं अभियान को मद्देनजर रखते हुए बात करते हुए नजर आ रहे हैं। 

    अब हाल ही में एक बार फिर से अमिताभ ने इन दो मसलों पर अपनी राय रखी है और लोगों से खास अपील कर डाली है। आइए एक नजर उनके लेटेस्ट वीडियो पर डालते हैं। 

    बेटी और पर्यावरण पर अमिताभ की अपील

    मंगलवार देर रात अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर सोशल मैसेज देते हुए वीडियो दो वीडियो को शेयर किया है। एक वीडियो में अमिताभ खुद मराठी भाषा में ये कहते हुए नजर आ रहे हैं- मैं ये प्रण लेता हूं कि मैं कचरा नहीं करूंगा। यानी इसके जरिए वह लोगों से पर्यावरण को साफ-सुथरा और सुरक्षित रखने को लेकर अपील कर रहे हैं। 

    ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन-दिलीप कुमार की राह पर Kareena Kapoor Khan, फिल्म फेस्टिवल होस्ट करने पर बेबो ने जताई खुशी

    बिग बी का दूसरा वीडियो एक मशहूर विज्ञापन कंपनी का है, जिसे बेटी बचाओ अभियान के तहत तैयार किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में अमिताभ बच्चन ने लिखा है- बेटी बनकर ही आना। इस वीडियो के जरिए उन्होंने देश के लोगों को फिर से बेटी बचाने को लेकर जागरूक किया है। 

    इन दोनों सोशल मैसेज के जरिए अमिताभ बच्चन समाजिक समस्याओं से निजात पाने के लिए आगे बढ़कर आए हैं। इंटरनेट पर अभिनेता के इन ट्वीट को काफी पसंद किया जा रह है। 

    इस मूवी में नजर आएंगे अमिताभ बच्चन

    हाल ही में साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ फिल्म कल्कि 2898 एडी में अश्वत्थामा का रोल निभाकर अमिताभ बच्चन ने हर किसी का दिल जीता। गौर किया जाए उनकी अपकमिंग फिल्म की तरफ तो वो वेट्टियान है, जिसमें वह रजनीकांत के साथ दिखाई देंगे। ये मूवी 10 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।

    ये भी पढ़ें- जब नाते-पोतियों ने उड़ाया Amitabh Bachchan की फिल्म Kalki 2898 AD का मजाक, बोले- हमें समझ नहीं आई 

    खबरें और भी