Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अमिताभ बच्चन-दिलीप कुमार की राह पर Kareena Kapoor Khan, फिल्म फेस्टिवल होस्ट करने पर बेबो ने जताई खुशी

    Updated: Tue, 17 Sep 2024 09:37 AM (IST)

    The Buckingham Murders से बड़े पर्दे पर राज कर रहीं करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) बॉलीवुड में 25 साल पूरे करने जा रही हैं। एक से बढ़कर एक सुपरह ...और पढ़ें

    करीना कपूर खान के नाम पर आयोजित हो रहा फिल्म फेस्टिवल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    करीना कपूर खान के नाम पर आयोजित हो रहा फिल्म फेस्टिवल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. करीना कपूर के नाम पर आयोजित फिल्म फेस्टिवल
    2. किसी एक्ट्रेस के नाम पर पहली बार होगा फिल्म फेस्टिवल
    3. 13 सितंबर को थिएटर्स में आई करीना की लेटेस्ट फिल्म

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'कभी खुशी कभी गम' की पू हो या फिर 'जब वी मेट' की गीत, करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने बड़े पर्दे पर कभी न भुलाए जाने वाली परफॉर्मेंस से एक अलग पहचान हासिल की है। करीना सिर्फ 19 साल की थीं, जब उन्होंने सिनेमा में कदम रखा। अभिषेक बच्चन के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर रिफ्यूजी फिल्म में नाज की भूमिका निभाकर उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया था।

    रिफ्यूजी के बाद करीना कपूर खान के लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुल गए। भले ही यह फिल्म सुपरहिट न हुई हो, लेकिन बेबो (करीना) ने अपनी उम्दा अदाकारी से जगह बना ली। करीना को इंडस्ट्री में 25 साल होने जा रहे हैं। इस मौके पर उन्हें सेलिब्रेट करने के लिए अभिनेत्री के नाम एक फिल्म फेस्टिवल (Kareena Kapoor Film Festival) आयोजित किया जा रहा है।

    करीना कपूर के नाम फिल्म फेस्टिवल का आयोजन

    देशभर में करीना कपूर के नाम से फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन पीवीआर-आईनॉक्स (PVR-INOX) कर रहा है। बीती शाम को 'चमेली' एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी। वीडियो में पू से लेकर चमेली और गीत समेत बड़े पर्दे पर निभाई जाने वाली करीना के सभी किरदारों की झलक देखी जा सकती है।

    यह भी पढ़ें- 6 फीट ऊंचाई पर उल्टा लटककर Kareena Kapoor ने सुना था बहन का दुखड़ा, करिश्मा ने बताया 'टशन' का मजेदार किस्सा

    View this post on Instagram

    A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

    वीडियो को शेयर करते हुए करीना कपूर खान ने कैप्शन में लिखा, "नसों में खून, स्क्रीन पर जादू..., मेरी जॉब जिसे मैं प्यार करती हूं...मेरे अंदर की आग... अगले 25 साल के लिए शुभकामनाएं।" इसके साथ ही करीना ने पीवीआर सिनेमा और आईनॉक्स मूवीज को इस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

    खबरें और भी

    पहली बार एक्ट्रेस के नाम पर होगा फिल्म फेस्टिवल

    करीना कपूर खान भारतीय सिनेमा की पहली एक्ट्रेस हैं, जिनके नाम फिल्म फेस्टिवल आयोजन किया जा रहा है। दिलीप कुमार (Dilip Kumar) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ऐसे दो अभिनेता हैं जिनके लिए कोई फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया गया है।

    मालूम हो कि करीना कपूर खान की लेटेस्ट फिल्म द बकिंघम मर्डर्स (The Buckingham Murders) इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही है। इस फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है।

    यह भी पढ़ें- Laal Singh Chaddha में करीना के रोल के लिए रिया चक्रवर्ती ने दिया था ऑडिशन, रिजेक्शन के बाद आमिर ने भेजा था मैसेज