विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंडस्ट्री में करीना कपूर ने पूरी की सिल्वर जुबली, The Buckingham Murders एक्ट्रेस को मिलेगा खास सम्मान

Published: Sat, 14 Sep 2024 07:13 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) इन दिनों फिल्म द बकिंघम मर्डर्स को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई ...और पढ़ें

करीना कपूर खान. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
करीना कपूर खान. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

HighLights

  1. करीना कपूर को इंडस्ट्री में पूरे हुए 25 साल
  2. करीना के नाम पर होगा फिल्म फेस्टिवल का आयोजन
  3. एक्ट्रेस ने अपने करियर में दी हैं कई हिट मूवीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करीना कपूर खान बॉलीवुड की लीडिंग एक्ट्रेस हैं। वह दो दशक से ज्यादा समय से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने 'ओमकारा', 'कभी खुशी कभी गम', 'जब वी मेट', '3 इडियट्स' जैसी तमाम हिट फिल्में दी हैं। आज से 25 साल पहले उन्होंने 'रिफ्यूजी' फिल्म से डेब्यू किया था। इस लिहाज से इस साल 20 जून को करीना ने बॉलीवुड में सिल्वर जुबली पूरी कर ली। 

करीना ने पूरे किए इंडस्ट्री में 25 साल

करीना कपूर बॉलीवुड की वह अदाकारा हैं, जिनके बिना हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की तुलना अधूरी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस के इन 25 सालों को उन्हें एक स्पेशल ट्रिब्यूट देते हुए सेलिब्रेट किया जाएगा। ऐसे में उनके नाम एक फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। 

फिर से रिलीज होंगी करीना कपूर की फिल्में

ये पहली बार होगा, जब बॉलीवुड की किसी एक्ट्रेस के 25 साल पूरे होने पर उसके नाम फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इसके पहले दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को इस तरह का ट्रिब्यूट दिया गया है। वहीं, बात करें अगर करीना के लिए फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होने की, तो ऐसी जानकारी है कि यह मल्टी-सिटी फिल्म फेस्टिवल होगा, जहां एक बार फिर फैंस को करीना की बेहतरीन फिल्में देखने को मिलेंगी।

इससे पहले साल 2022 में दिलीप कुमार की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर 'हीरो ऑफ हीरोज' नाम से फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया था। इसके बाद अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन पर हेरिटेज फाउंडेशन ने चार दिवसीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया था और अब यही सम्मान करीना को भी मिलेगा।

अभिषेक के साथ किया था डेब्यू 

करीना कपूर ने फिल्म रिफ्यूजी में अभिषेक बच्चन संग रोमांस किया था। करीना के साथ ही ये अभिषेक की भी पहली फिल्म थी।

बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन करीना के लिए बेहतरीन फिल्मों और रोल के रास्ते जरूर खोल दिए।

यह भी पढ़ें: The Buckingham Murders Box Office Day 1: बॉक्स ऑफिस पर करीना की फिल्म हिट या फ्लॉप? ओपनिंग कलेक्शन रहा शॉकिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।