विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

KBC 16: अमिताभ बच्चन से कंटेस्टेंट ने पूछा पत्नी जया से जुड़ा पर्सनल सवाल, बिग बी बोले- हमको बहुत तकलीफ होती है

Published: Tue, 10 Sep 2024 10:54 AM (IST)

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) कौन बनेगा करोड़पति शो में कंटेस्टेंट्स से अक्सर उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े सवाल पूछते रहते ...और पढ़ें

'कौन बनेगा करोड़पति 16' से अमिताभ बच्चन
'कौन बनेगा करोड़पति 16' से अमिताभ बच्चन

HighLights

  1. केबीसी में अमिताभ के सामने आया जया बच्चन से जुड़ा सवाल
  2. कंटेस्टेंट ने 12 लाख की रकम जीतने तक खेला गेम
  3. 'कल्कि 2898 एडी' थी अमिताभ बच्चन की इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 16वां सीजन काफी पसंद किया जा रहा है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने हर बार की तरह इस बार भी कंटेस्टेंट्स के साथ कुछ दिलचस्प बातें कीं, तो वहीं, कंटेस्टेंट्स ने भी उनके साथ मस्ती मजाक करने का मौका नहीं छोड़ा।

केबीसी 16 के हालिया एपिसोड में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से एक कंटेस्टेंट ने जया बच्चन को लेकर एक ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसका जवाब देने में बिग बी थोड़ी तकलीफ जरूर हुई। अमिताभ बच्चन के सामने बैठीं कंटेस्टेंट सुमित्रा दिनेश ने सवालों के सही जवाब देकर अपनी बातों से भी बिग बी को इम्प्रेस किया। सुमित्रा, केबीसी 16 में 12 लाख तक की रकम जीत गईं। इस बीच उन्होंने अमिताभ बच्चन से जया बच्चन को लेकर एक पारिवारिक सवाल किया, तो वह नेशनल टेलीविजन पर सवाल सुनकर दंग रह गए, लेकिन अपनी हंसी भी नहीं रोक पाए।

कंटेस्टेंट ने पूछा ये सवाल

कंटेस्टेंट सुमित्रा दिनेश ने पूछा कि वह जया बच्चन के साथ क्वॉलिटी टाइम नहीं स्पेंड कर पाते हैं, तो क्या वह इसकी शिकायत नहीं करतीं? ये सुनते ही बिग बी हैरत में पड़ जाते हैं। लेकिन फिर भी वह इस सवाल का जवाब देते ही हैं।

'बड़ी तकलीफ होती है'

'सदी के महानायक' ने पहले तो इस सवाल का जवाब देने में जाहिर किया कि उन्हें शो में परिवार से जुड़े सवाल का जवाब देना पसंद नहीं है। बिग बी ने कहा कि जब कोई इस तरह के पारिवारिक क्वेश्चन पूछता है, को बड़ी तकलीफ होती है। इसके बाद बिग बी ने कहा, एक समय था, जब वह एक साथ तीन शिफ्ट करते थे। इसके चलते उन्हें अपने परिवार के साथ बिताने के लिए समय नहीं मिल पा रहा था।

बिग बी ने शेयर किया लगातार काम करने का अनुभव

अमिताभ बच्चन ने कहा, ''कई साल बीत गए और हम आ गए फिल्म इंडस्ट्री में। इधर काम करना शुरू कर दिया। हमारा काम जो था वो तीन तीन शिफ्ट में होता था। सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक एक फिल्म एक शिफ्ट। 2 बजे दोपहर से लेकर 10 बजे तक रात को दूसरी अलग फिल्म, दूसरी शिफ्ट। इसके बाद रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक तीसरी शिफ्ट की शूटिंग करते थे।''

जया बच्चन को लेकर कही ये बात

अमिताभ ने आगे बताया कि जया बच्चन उन्हें लेकर बहुत सपोर्टिव रही हैं। इतना बिजी होने के बाद भी उन्होंने उनसे समय न दे पाने की शिकायत नहीं की।

यह भी पढ़ें: KBC 16: कंटेस्टेंट ही नहीं, ऑडियंस भी नहीं दे पाई कुतुब मीनार से जुड़े इस सवाल का जवाब, क्या आपको पता है?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।