'उनकी आवाज-आत्मा अमर...' Asha Bhosle के निधन से टूटे Amitabh Bachchan, बयां किया दर्द
Asha Bhosle Death: सुरों की रानी 'आशा भोसले' के निधन के बाद अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने दुख जताया है। ...और पढ़ें

आशा भोसले को अमिताभ बच्चन ने दी श्रद्धांजलि। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
अमिताभ बच्चन ने आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
आशा भोसले के निधन के बाद अमिताभ ने कहा- एक युग का अंत हुआ
12000 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दे चुकी थीं आशा भोसले
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) के जाने से संगीत जगत को गहरा नुकसान पहुंचा है। 8 दशकों तक अपनी आवाज का जादू चलाने वालीं आशा ने हजारों गाने गाए और अपनी आवाज से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आशा भोसले को सिनेमा जगत से जुड़े सितारों ने श्रद्धांजलि दी। अब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने एक ब्लॉग लिखा है जिसमें उन्होंने आशा भोसले के जाने का गम जाहिर किया है।
आशा भोसले को अमिताभ बच्चन ने दी श्रद्धांजलि
आशा भोसले ने अमिताभ बच्चन के कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में सुपरहिट गाने गाए हैं। ऐसे में उनके जाने का अभिनेता को बड़ा झटका लगा है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में आशा भोसले के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, "शोक और संताप... एक पूरा युग... एक अविश्वसनीय... एक अद्भुत, विस्मयकारी, असाधारण हस्ती... कल हमसे बिछड़ गईं... प्रतिष्ठित, महान गायिका आशा भोसले जी हमें छोड़कर चली गईं।"
यह भी पढ़ें- Asha Bhosle Funeral LIVE Update: राष्ट्रीय सम्मान के साथ आशा की विदाई, अपने अंतिम सफर पर निकलीं 'ताई'
आशा भोसले की आवाज रहेगी अमर
अमिताभ बच्चन ने आगे कहा, "गहरे शोक में डूबे हुए... जिस भी गीत को उन्होंने अपनी आवाज दी, उसमें जान फूंक देने की उनकी अद्भुत क्षमता... अब इस दुनिया से चली गई हैं और हमारे लिए वह अपने पीछे अमर संगीत का एक संपूर्ण विश्वकोश छोड़ गई हैं। भले ही उनका शरीर हमें छोड़कर चला गया हो, लेकिन उनकी आत्मा हमेशा हमारे साथ रहेगी। उनकी आवाज अमर है।"
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर रहीं आशा भोसले
आशा भोसले का मल्टी ऑर्गन फेलियर के चलते 12 अप्रैल 2026 को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। आशा भोसले के नाम सबसे ज्यादा गीत गाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्होंने करीब 12000 गानों को अपनी आवाज दी थी। म्यूजिक इंडस्ट्री बिना आशा भोसले की आवाज के अधूरा है। उनके सदाबहार गानों की फैन-फॉलोइंग आज भी कम नहीं हुई है।