Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'सब कुछ छोड़कर बैठ जाओ...' अमिताभ बच्चन ने Samay Raina के पोलियो कमेंट के बाद शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 02:17 PM (GMT+05:30)

    अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक क्रिप्टिक ब्लॉग पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने 'ओवरएक्टिव माइंड' और नए विचारों के दबाव पर बात की। यह पोस्ट कॉमेडि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हाल ही में अपने ब्लॉग पर एक और क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने ओवरएक्टिव माइंड से निपटने के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि हर दिन नए-नए विचार आते हैं, लेकिन उन्हें बनाए रखने का दबाव चिंता का कारण बनता है।

    यह पोस्ट कॉमेडियन समय रैना के हालिया स्टैंड-अप स्पेशल 'स्टिल अलाइव' (Samay Raina Still Alive) के बाद आई है। इसमें समय ने अपने विवादास्पद शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के बारे में बात की और दिग्गज अभिनेता का कई बार जिक्र किया।

    यह भी पढ़ें- 11 बैक-टू-बैक फ्लॉप फिल्मों के बाद Amitabh Bachchan छोड़ने जा रहे थे बॉलीवुड, इस टॉप एक्ट्रेस ने बचाया था करियर

    अमिताभ ने अपने ब्लॉग में क्या कहा?

    अपने ब्लॉग पर अमिताभ ने लिखा- 'हर दिन नए विचार और आइडियाज आते हैं और हर काम को पूरी लगन से करने की इच्छा रहती है। यह सब एक बार में नहीं हो सकता इसलिए आप 'एक समय में एक' के सिद्धांत पर काम करते हैं... ठीक है... लेकिन मन लगातार याद दिलाता रहता है कि क्या करना बाकी है और उसे लेकर चिंता बनी रहती है।'

    Samay

    उन्होंने आगे लिखा- 'इस वजह से आप सबकुछ छोड़कर बैठ जाते हैं। ये सोचते हुए कि दिमाग अपना एडवेंचर बंद कर देगा लेकिन ऐसा होता नहीं है। इंटरनेट का तूफान इतना तेज है कि आपका ध्यान इतने सारे पहलुओं की ओर खींच लेता है कि यह आकलन करना बहुत मुश्किल हो जाता है कि वास्तव में 'असली बात' क्या है... जरूरी कंटेंट की कमी को कभी-कभी नजरअंदाज कर दिया जाता है या सभी चीजों पर ध्यान देने की कोशिश की जाती है।'

    KBC के सेट पर गए थे समय रैना

    बता दें कि अपने वीडियो में समय रैना ने उस समय को याद किया जब वो कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर गए थे। यहां उनके साथ तन्मय भट्ट भी नजर आए थे। समय ने खुलासा कि उन्होंने शो पर बोला था कि उनकी दादी अमिताभ की फैन हैं जबकि वो कई साल पहले ही मर चुकी थीं। समय ने खुलासा किया कि अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर उनके मन में कई सारे विवादित मजाक आ रहे थे और वो लगातार इससे बच रहे थे।

    Amitabh (30)

    समय ने कहा, "जैसा मैं गया था केबीसी। मेरे दिमाग में अमिताभ के सामने बैठकर आया कि सर आपने इतना पोलियो का विज्ञापन किया था फिर भी अपने बेटे को पैरों में क्यों नहीं खड़ा कर पाये आप सर।" बता दें कि समय रैना के अपने शो इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर काफी कंट्रोवर्सी हुई थी और इसकी वजह से उन पर एफआईआर भी हुई थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'मुझे दिख मत जाना...' Amitabh Bachchan पर किए जोक से भड़के एजाज खान, समय रैना को दे डाली धमकी