Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    11 बैक-टू-बैक फ्लॉप फिल्मों के बाद Amitabh Bachchan छोड़ने जा रहे थे बॉलीवुड, इस टॉप एक्ट्रेस ने बचाया था करियर

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 01:49 PM (IST)

    अमिताभ बच्चन के करियर में एक हीरोइन का बड़ा हाथ रहा है जिन्होंने उनकी डूबती नाव को सहारा दिया था। बिग बी ने तो बॉलीवुड छोड़ने का मन बना लिया था। ...और पढ़ें

    एक्ट्रेस ने बचाया अमिताभ बच्चन का डूबता करियर। फोटो क्रेडिट- एक्स

    एक्ट्रेस ने बचाया अमिताभ बच्चन का डूबता करियर। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को बॉलीवुड का शहंशाह, सदी का महानायक और सुपरस्टार्स जैसे नामों से बुलाया जाता है। मगर स्टारडम से पहले उन्होंने करियर में काफी उतार-चढ़ाव भी देखा है। एक समय था, जब उनका करियर लगभग खत्म होने वाला था और वह बॉलीवुड छोड़ने का मन भी बना चुके थे। 

    बात 70 के दशक की है। अमिताभ बच्चन ने अपना करियर शुरू ही किया था। उन्होंने सात हिंदुस्तानी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और इसके बाद आनंद, एक नजर, रेश्मा और शेरा, परवाना और बॉम्बे टू गोवा समेत कई फिल्में कीं लेकिन ज्यादातर फ्लॉप रही। अमिताभ ने बैक-टू-बैक 11 फ्लॉप फिल्में दीं और उनका करियर शुरू होने से पहले ही खत्म होने की कगार पर आ गया था। उन्होंने बॉलीवुड को छोड़ने का भी मन बना लिया था।

    तीन एक्टर्स ने ठुकराई थी जंजीर

    उसी वक्त अमिताभ बच्चन को प्रकाश मेहरा की जंजीर (Zanjeer) मिली जिसकी कहानी सलीम-जावेद ने लिखी थी। इस फिल्म के लिए पहले कई अभिनेताओं को अप्रोच किया गया जिनमें धर्मेंद्र, देव आनंद और दिलीप कुमार शामिल थे। उन्होंने यह फिल्म ठुकरा दी थी। 

    Amitabh Bachchan Zanjeer

    कई हीरोइनों ने भी फिल्म को ठुकराया

    फिर अमिताभ बच्चन को कास्ट किया गया लेकिन दिक्कत सिर्फ इतनी थी कि उस वक्त कोई भी हीरोइन यह फिल्म करने के लिए तैयार नहीं हो रही थी। तब उस वक्त की टॉप एक्ट्रेस रहीं जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने अमिताभ की फिल्म में काम करने के लिए हामी भरी थी। खुद सलीम खान ने अपने बेटे अरबाज खान के पॉडकास्ट में इसका खुलासा किया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 49 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर तूफान लेकर आई फिल्म, 25 हफ्ते तक थिएटर्स में किया था राज; गुस्से में बनी थी मूवी

    11 फ्लॉप फिल्मों के बाद छोड़ने जा रहे थे इंडस्ट्री

    सलीम खान ने कहा था, "वह एक अच्छे एक्टर थे, इसमें कोई शक नहीं, उनकी आवाज और पर्सनैलिटी भी अच्छी थी। बाकी जो फिल्में फेल हुईं, उसकी वजह यह थी कि वे फिल्में ही खराब थीं। अक्सर इसका इल्जाम एक्टर्स को ही झेलना पड़ता है। 11 फिल्में फ्लॉप हो चुकी थीं। उन्होंने तो इंडस्ट्री छोड़कर जाने का फैसला भी कर लिया था।"

    Zanjeer

    जया बच्चन ने दिया था अमिताभ का साथ

    हीरोइन को लेकर सलीम ने कहा था, "और उस समय हीरोइनें छोटे रोल करना पसंद नहीं करती थीं। आखिरकार, मैंने फिल्म के लिए जया बच्चन को लेने का सुझाव दिया और वह अमिताभ के लिए यह रोल करने को तैयार हो गईं। मैंने उन्हें कहानी सुनाई और उन्होंने कहा, 'इसमें मेरे लिए करने को कुछ भी नहीं है।' मैंने कहा, 'इसमें आपके लिए ज्यादा कुछ नहीं है, लेकिन यह अमिताभ बच्चन के लिए है और उनके करियर के लिए यह जबरदस्त साबित होगी।"

    यह भी पढ़ें- 'इतना पोलियो का ऐड किया, फिर भी बेटे को...', Samay Raina ने अमिताभ बच्चन को किया रोस्ट!