49 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर तूफान लेकर आई फिल्म, 25 हफ्ते तक थिएटर्स में किया था राज; गुस्से में बनी थी मूवी
49 साल पहले एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी जो 25 हफ्ते तक सिनेमाघरों में चलती रही थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। ...और पढ़ें

अमिताभ बच्चन की फिल्म का सिनेमाघरों में था राज। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन की एक फिल्म 49 साल पहले सुपर-डुपर हिट रही थी। इस फिल्म के बनने के पीछे का एक कारण 'गुस्सा' था।
जी हां, प्रोड्यूसर सलीम-जावेद से एक फिल्म की स्क्रिप्ट खरीदना चाहते थे, लेकिन उन्होंने यह कहानी किसी और को दे दी। फिर क्या था। सेम आइडिया से ही प्रोड्यूसर ने फिल्म बना डाली और फिल्म सुपर-डुपर हिट निकल गई।
2 साल तक टल गई थी फिल्म
फिल्म की कहानी कादर खान ने लिखी थी। दो साल फिल्म की रिलीज डेट टली, लेकिन जब सिनेमाघरों में उतरी तो 25 हफ्ते तक बड़े पर्दे से नहीं हट पाई। फिल्म देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतार लगाए खड़े रहते थे। यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट थी। यह प्रोड्यूसर मनमोहन देसाई (Manmohan Desai) थे।
गुस्से में बनी थी फिल्म
दरअसल, मनमोहन देलाई का फिल्म का कनेक्शन अमिताभ बच्चन की फिल्म ईमान धरम (Immaan Dharam) से जुड़ा हुआ है। हुआ यूं कि मनमोहन देसाई ने प्रोड्यूसर ए.जी. नाडियाडवाला को सलाह दी कि वह सलीम-जावेद से फिल्म ईमान धरम की कहानी खरीद लें। मगर ज्यादा पैसे के चक्कर में सलीम-जावेद ने यह कहानी प्रोड्यूसर प्रेमजी को थमा दी। IMDb के मुताबिक, सलीम-जावेद ने मनमोहन देसाई से कहा था कि स्क्रिप्ट में थोड़ी गड़बड़ है तो वह इसे स्क्रिप्ट छोड़ दें।
नई स्क्रिप्ट से बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
मगर जब सलीम-जावेद ने प्रेमजी को कहानी बेची और फिल्म ईमान धरम पर काम शुरू हुआ तो मनमोहन देसाई को ठेस पहुंची और उन्होंने गुस्से में सेम आइडिया पर एक नई स्क्रिप्ट लिखने का फैसला किया। इस फिल्म में तीनों धर्मों को दिखाना था। बस फिर क्या था, इस तरह मनमोहन देसाई ने एक नई स्क्रिप्ट के साथ फिल्म अमर अकबर एंथनी (Amar Akbar Anthony) बनाई और यह सुपर-डुपर हिट निकल गई।
यह भी पढ़ें- Raj Kapoor के चलते बनी Rajesh Khanna की ये ब्लॉकबस्टर, मौत की आहट के बीच जिंदगी का जश्न मनाती है फिल्म
25 हफ्ते तक थिएटर्स में चली थी फिल्म
ईमान धरम एक और फ्लॉप थी तो वहीं अमर अकबर एंथनी सेम ईयर रिलीज होकर ब्लॉकबस्टर निकल गई। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, करीब 1 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 7 करोड़ के ऊपर कारोबार किया था। यह फिल्म मुंबई के 25 सिनेमाघरों में 25 हफ्ते तक लगातार चली थी।
खबरें और भी
अमर अकबर एंथनी में अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, ऋषि कपूर, परवीन बाबी, नीतू सिंह, शबाना आजमी, निरुपा रॉय और प्राण जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म की कहानी तीन भाइयों की है जिनकी परवरिश अलग-अलग धार्मिक परिवारों में होती हैं और वे कई सालों के बाद फिर से मिलते हैं। वे उन्हें अलग करनेवाले लोगों से बदला लेते हैं।