विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

4 सिंगर्स की सुरीली आवाज, Amrish Puri का देसी अंदाज; 29 साल बाद भी हर बार रोंगटे खड़े कर देता है ये कालजयी गीत

Updated: Sat, 15 Aug 2026 07:06 PM (IST)

29 साल पहले एक ऐसा गाना आया था, जो आज कालजयी बन चुका है। अमरीश पुरी पर फिल्माए गीत को कितना भी श्रोता सुन ले उनका मन नहीं भरता।

29 साल पहले 4 सिंगर्स ने गाया ये गीत/ फोटो- Instagram

29 साल पहले 4 सिंगर्स ने गाया ये गीत/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कई गाने ऐसे होते हैं, जो अरसे तक ऑडियंस के दिलों दिमाग में छाए रहते हैं। उन गानों को सालों-सालों लोग रिपीट पर सुनते हैं, लेकिन जब भी वह बजता है, तो उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। 29 साल पहले एक ऐसा ही गाना आया था, जिसमें 4 सिंगर्स ने अपनी सुरीली आवाज दी।

इस गाने में अमरीश पुरी को फीचर किया गया था, जिन्होंने सात समंदर पार बैठे लोगों को 'वतन' की कीमत समझाई थी। कौन सा था वो गीत जिसे रिपीट पर सुनने के बाद भी खड़े हो जाते हैं रोंगटे चलिए बताते हैं।

29 सालों में कालजयी बन चुका है अमरीश पुरी का ये गाना

जिस गीत का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह साल 1997 में रिलीज हुई वह सुभाष घई की कल्ट फिल्म का है। गाने के लिरिक्स हैं 'आई लव माय इंडिया' जो फिल्म परदेस का देशभक्ति गाना है। 15 अगस्त के मौके पर हर साल ये गीत बजता है और 29 साल बाद भी एक-एक लाइन लोगों के रोंगटे खड़े कर देती है।

'वतन' के लिए प्यार को दर्शाते इस गाने को सिंगर हरिहरण, कविता कृष्णमूर्ति, शंकर महादेवन और आदित्य नारायण ने गाया है। आदित्य ने कल्ट फिल्म में एक्टिंग भी की है और गाने में बच्चे वाली लाइनें भी उन्होंने ही गाई हैं।

_ - 2026-08-15T180242.691

सात समंदर पार बैठे लोगों को ये गाना सिखाता है देशभक्ति का पाठ

अमरीश पुरी के अलावा इस गाने में महिमा चौधरी भी हैं, जिन्होंने फिल्म 'परदेस' में गंगा का किरदार निभाया था। फिल्म के इस गाने में जब बच्चे अमरीश पुरी को इम्प्रेस करके अमेरिका जाने की बात करते हैं, तो वह उन्हें अपना देसी अंदाज दिखाते हुए देशप्रेम का पाठ पढ़ाते हुए दिखाई देते हैं। इस गाने में एक्टर ने बताया कि सात समंदर पार रहते हुए भी कभी अपने रूट्स को नहीं भूलना चाहिए।

फिल्म परदेस की बात करें तो यह मूवी 8 अगस्त 1997 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने उस समय पर 40.95 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म में शाह रुख खान, महिमा चौधरी के अलावा अपूर्व अग्निहोत्री, अमरीश पुरी, आलोक नाथ, पद्मवती राव, हिमानी शिवपुरी, आदित्य नारायण, अजय नागराथ नजर आए थे।

यह भी पढ़ें- 26 साल पहले Amrish Puri की खलनायिकी से गरजा था बॉक्स ऑफिस, कहानी सुनकर खूब रोए थे 'मोगेंबो'

यह भी पढ़ें- 'विलेन के फंदे में फंस गया...' जॉन अब्राहम और अर्जुन रामपाल को देख हीरो बनने आए निकितिन धीर कैसे बन गए खलनायक?