अमरीश पुरी ने ठुकरा दी थी Mr India, 'मोगेंबो' बनने वाले थे ये अभिनेता, सिल गए थे कॉस्ट्यूम; कैसे बदला विलेन?
साल 1987 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म मिस्टर इंडिया (Mr India) में मोगेंबो का किरदार अमरीश पुरी (Amrish Puri) ने निभाया था। मगर उनसे पहले कोई और अभि ...और पढ़ें

अमरीश पुरी ने ठुकराई थी मिस्टर इंडिया । फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मिस्टर इंडिया (Mr India) 80 के दशक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इस फिल्म की तरह इसके किरदार भी हमेशा के लिए अमर हो गए, खासकर 'मोगेंबो'। मिस्टर इंडिया में खलनायक मोगेंबो (Mogambo) का किरदार अमरीश पुरी (Amrish Puri) ने निभाया था।
अमरीश पुरी ने यूं तो बड़े पर्दे पर कई बार खलनायिकी दिखाई, लेकिन 'मोगेंबो' के रोल ने उन्हें दुनियाभर में मशहूर कर दिया। मगर क्या आपको पता है कि पहले अमरीश पुरी यह फिल्म नहीं करने वाले थे।
अमरीश पुरी नहीं बनने वाले थे मोगेंबो
जी हां, अमरीश पुरी ने मोगेंबो का किरदार ठुकरा दिया था। यूं तो वह पहली पसंद थे, लेकिन उनके मना करने के बाद कई अभिनेताओं को अप्रोच किया गया। आखिर में सुई अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) पर अटकी। अनुपम ने फिल्म साइन कर ली और उनके मोगेंबो वाले कॉस्ट्यूम भी सिल गए थे।
मगर फिर आखिर में सभी ने मिस्टर इंडिया के निर्माता बोनी कपूर को सलाह दी कि भले ही मोगेंबो एक कॉमिक कैरेक्टर है लेकिन फिर भी इस रोल के लिए एक ऐसे अभिनेता को लेना चाहिए जो खतरनाक लगे और खलनायिकी में उस वक्त अमरीश पुरी सबसे आगे थे।
इस वजह से झिझक रहे थे बोनी कपूर
फिर मिस्टर इंडिया के डायरेक्टर शेखर कपूर भी अड़ गए कि उन्हें अमरीश पुरी ही चाहिए। अमरीश का फिल्म को ठुकराने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन वह इतने बिजी थे कि उनके पास टाइम ही नहीं था। जब शेखर ने बोनी से जिद्द की थी कि उन्हें अमरीश ही चाहिए तब बोनी ने बताया कि उनकी फीस बहुत महंगी और इतना फिल्म का बजट नहीं है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- जब बुर्का पहन छुप-छुपाकर फिल्म देखने जा रही थीं Madhubala, इस खलनायक ने खड़ी कर दी थी बड़ी मुसीबत
अमरीश के बिना नहीं बन रही थी मिस्टर इंडिया
तब शेखर कपूर ने बोनी कपूर को सलाह दी कि वह ओवर बजट हो जाएं, लेकिन उसी एक्टर को लें। वह बिना अमरीश के यह फिल्म बनाने के लिए राजी नहीं हो रहे थे। आखिर में बोनी ने फिर से अमरीश को कॉल किया और इस बार अमरीश मान गए। अनुपम को फिल्म से हटना पड़ा और अमरीश की एंट्री हुई।
अमरीश पुरी और अनुपम खेर के रिश्ते
अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी ने खुद बताया था कि मिस्टर इंडिया को लेकर कभी भी उनके दादा अमरीश और अनुपम खेर के बीच कभी अनबन नहीं रही। वे अच्छे दोस्त थे। यह किस्सा रोशमिला भट्टाचार्या की किताब Bollywood's Iconic Villains Bad Men में लिखा है।