विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

37 साल से अटकी रजनीकांत-शत्रुघ्न सिन्हा की फिल्म अब हो रही है रिलीज, इस वजह से कंप्लीट नहीं हो पाई थी मूवी

Published: Sat, 24 Jan 2026 10:01 AM (IST)

शत्रुघ्न सिन्हा और रजनीकांत की एक फिल्म जो पिछले 37 सालों से रिलीज नहीं हो पा रही थी, अब आखिरकार ...और पढ़ें

37 साल बाद रिलीज हो रही है रजनीकांत की ये एक्शन थ्रिलर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

37 साल बाद रिलीज हो रही है रजनीकांत की ये एक्शन थ्रिलर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मों में देरी होती है, लेकिन इतनी? क्या आपने सोचा होगा कि 80s में बनी फिल्म 2026 में रिलीज हो? फिलहाल, ऐसा हो रहा है। 37 साल से अटकी एक मोस्ट अवेटेड फिल्म आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म है रजनीकांत (Rajinikanth) और शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) की फिल्म 'हम में शहंशाह कौन' (Hum Mein Shahenshah Kaun)।

'हम हैं शहंशाह कौन' की शूटिंग 1989 में ही शुरू हो गई थी। फिल्म में रजनीकांत, शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा मालिनी, अनीता राज, अमरीश पुरी और प्रेम चोपड़ा जैसे दिग्गज कलाकार हैं। फिल्म 37 सालों से अटकी हुई थी और अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में वो कलाकार भी नजर आने वाले हैं जो अब इस दुनिया में नहीं हैं।

37 साल बाद रिलीज हो रही फिल्म

'हम हैं शहंशाह कौन' का निर्माण एक्ट्रेस रीना रॉय के भाई राजा रॉय ने किया है। ईटाइम्स के मुताबिक, 37 साल पहले राजा रॉय ने फिल्म की शूटिंग कर ली थी और फिल्म बीच में ही छोड़कर लंदन चले गए थे। कई बार कोशिश की गई कि फिल्म पूरी हो जाए। मगर कोई न कोई अड़चन आ गई। पहले राजा रॉय के बेटे की अचानक मौत हो गई और उसके बाद फिल्म के डायरेक्टर हर्मेश मल्होत्रा ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उतार-चढ़ाव भरे समय की वजह से फिल्म अधर में लटक गई।

यह भी पढ़ें- 14 साल बाद फिर पर्दे पर दिखेगी Shah Rukh Khan-रजनीकांत की धांसू जोड़ी, मिथुन चक्रवर्ती ने गलती से खोल दिया राज

fw

क्यों अटकी रजनीकांत-शत्रुघ्न की मूवी?

अब सालों बाद राजा रॉय ने इस फिल्म को रिवाइस किया है। उन्होंने फिल्म को सालों बाद रिलीज करने के बारे में प्रोड्यूसर ने कहा, "हमने इस फिल्म के लिए कभी उम्मीद नहीं छोड़ी। इसने दुख, रुकावटें और लंबा सन्नाटा झेला है। आज मुझे खुशी है कि यह आखिरकार अपने दर्शकों तक पहुंचेगी। यह फिल्म सभी मुश्किलों के बावजूद बच गई और इसका रिलीज होना किस्मत पूरी होने जैसा लगता है।"

कब रिलीज होगी हम में शहंशाह कौन?

एक्शन थ्रिलर की कहानी एक रिवेंज के इर्द-गिर्द घूमेगी। रजनीकांत, शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा मालिनी और अनीता राज से सजी फिल्म को आज के जमाने में ढालने के लिए लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, ताकि एक्सपीरियंस अच्छा हो। उन्होंने बताया कि वह शत्रुघ्न सिन्हा काफी खुश हैं। यह फिल्म इसी साल अप्रैल में रिलीज हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Rajinikanth की Jailer 2 को लेकर आया अपडेट, कब रिलीज होगी फिल्म?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।