Rajinikanth की Jailer 2 को लेकर आया अपडेट, कब रिलीज होगी फिल्म?
रजनीकांत की आगामी फिल्म 'जेलर 2' की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे ...और पढ़ें
-1768745457247_m.webp)
कब रिलीज होगी जेलर 2 (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार रजनीकांत फिलहाल नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित अपनी अगली फिल्म 'जेलर 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं फैंस इस मूवी पर निर्माताओं से आधिकारिक अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो वहीं इंतजार की घड़ियां खत्म हुई हम आपके लिए वो अपडेट लेकर आ गए हैं।
कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार टीम 20 जनवरी, 2026 से शूटिंग का अगला शेड्यूल शुरू करने के लिए तैयार है। ऑनलाइन खबरों के मुताबिक, जेलर 2 की टीम इसी महीने से शूटिंग शुरू करने वाली है। यह शूटिंग दो दिनों की होगी और केरल के अथिरप्पिल्ली में आयोजित की जाएगी। हालांकि, फिल्म निर्माताओं ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
यह भी पढ़ें- Jailer 2: रजनीकांत की 'जेलर 2' में इस बॉलीवुड हसीना की एंट्री, कब रिलीज होगी थलाइवा की मोस्ट अवेटेड फिल्म
विजय सेतुपति भी आएंगे नजर
वहीं अगर सबकुछ प्लान के मुताबिक रहा तो फिल्म 2026 के मध्य में रिलीज भी हो जाएगी। इस मूवी में विजय सेतुपति भी नजर आएंगे। अभिनेता ने द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को बताया कि उन्होंने रजनीकांत के प्रति प्रेम और उनसे सीखने के अवसर के कारण फिल्म में एक कैमियो किया है।
-1768745856054.jpg)
जेलर 2 एक अपकमिंग एक्शन-कॉमेडी ड्रामा है जिसमें रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं। नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2023 की हिट फिल्म जेलर का सीक्वल है। मोहनलाल, शिवराजकुमार, विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती और अन्य कलाकार भी इसमें नजर आएंगे।
नोरा फतेही का स्पेशल डांस नंबर
हाल ही में, बंगाली मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने यह भी खुलासा किया कि शाहरुख खान भी फिल्म में दिखाई देंगे, हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके अलावा, अभिनेत्री नोरा फतेही एक स्पेशल डांस नंबर करती नजर आएंगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।