अमरीश पुरी ने Govinda को सच में मारा था थप्पड़? 37 साल बाद 'खलनायक' के बेटे ने बताई सच्चाई
वेटरन एक्टर अमरीश पुरी ने एक बार गोविंदा को थप्पड़ मार दिया था। इस मामले की सच्चाई अब पुरी साहब के बेटे ने बताई है।
-1788059178196_m.webp)
अमरीश पुरी और गोविंदा (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
क्या सच में अमरीश पुरी ने मारा था थप्पड़
गोविंदा संग इस मूवी में किया था काम
राजीव पुरी ने बताई मामले की पूरी सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमाई जगत में कई ऐसे किस्से मौजूद हैं, जिनके बारे में लंबे समय से चर्चा होती आ रही है। उनमें से एक वाकया गोविंदा और अमरीश पुरी को लेकर भी शामिल है।
कहा जाता है कि एक फिल्म के सेट पर गोविंदा के देर से आने से अमरीश पुरी भड़क गए थे और उन्होंने एक्टर को थप्पड़ मार दिया था। इस मामले की असली सच्चाई अब अमरीश पुरी के बेटे राजीव पुरी बताई है।
क्या अमरीश पुरी ने मारा था गोविंदा को थप्पड़?
हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार खलनायकों के तौर पर प्रख्यात रहे अभिनेता अमरीश पुरी ने साल 1989 में प्रदर्शित फिल्म दो कैदी में अभिनेता गोविंदा के साथ काम किया था। उसके बाद दोनों ने एक साथ कभी काम नहीं किया। इसके कारणों में एक कहानी यह भी सामने आई थी कि गोविंदा की लेट लतीफी से परेशान होकर अमरीश पुरी ने एक दिन गोविंदा को थप्पड़ मार दिया था।
यह भी पढ़ें- 26 साल पहले Amrish Puri की खलनायिकी से गरजा था बॉक्स ऑफिस, कहानी सुनकर खूब रोए थे 'मोगेंबो'

हालांकि, यह कहानी कितनी सच है और कितनी झूठ? इस बारे में अमरीश पुरी या गोविंदा की तरफ से कभी कोई बयान नहीं आया। अब अमरीश पुरी के बेटे और निर्माता राजीव पुरी ने इस कहानी के पीछे का सच बताते हुए इसे पूरी तरह से अफवाह बताया।
गोविंदा को थप्पड़ मारने की घटना पर बात करते हुए राजीव ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा- मुझे नहीं लगता कि वह (अमरीश पुरी) इस तरह से गुस्सा करने वाले व्यक्ति थे। वह तभी आवाज उठाते थे, जब कोई उन्हें दो या तीन बार बिना किसी कारण के ही गुस्सा दिलाता था।
-1788059615122.webp)
हालांकि, मुझे नहीं लगता कि उन्होंने कभी किसी को थप्पड़ मारा होगा। यह सच नहीं है। मैंने भी इसके बारे में सुना और पढ़ा है, लेकिन यह मेरे लिए इतना जरूरी नहीं है कि मैं इसके बारे में सोचूं भी। मुझे पता है कि डैडी ऐसा कभी नहीं करेंगे।
हिट रही थी दो कैदी
गोविंदा और अमरीश पुरी स्टारर दो कैदी 37 साल पहले आई थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट भी रही थी। लेकिन हैरानी की बात ये रही है कि सफल मूवी देने के बाद इन दोनों कलाकारों ने भविष्य में फिर कभी एक दूसरे के साथ काम नहीं किया।
