Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amrita Arora Birthday Bash Photos: करीना कपूर के घर हुई अमृता की बर्थडे पार्टी, एपी ढिल्लों ने मचाया धमाल

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 01 Feb 2023 10:49 AM (IST)

    Amrita Arora Birthday Bash Photos अमृता अरोड़ा ( Amrita Arora) ने मंगलवार यानी 31 जनवरी को अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। कपूर खान (Kareena Kapoo ...और पढ़ें

    Amrita Arora Birthday Bash, Amrita Arora, Kareena Kapoor, Malaika Arora, AP Dhillon, Amrita Arora birthday, Arjun Kapoor
    Amrita Arora Birthday Bash, Amrita Arora, Kareena Kapoor, Malaika Arora, AP Dhillon, Amrita Arora birthday, Arjun Kapoor

     नई दिल्ली, जेएनएन। Amrita Arora Birthday Bash Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मलाइका अरोड़ा की छोटी बहन अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) ने मंगलवार यानी 31 जनवरी को अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

    इस खास मौके पर अमृता की बेस्ट फ्रेंड और बी टाउन की मशहूर एक्ट्रेस  करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने अपने घर पर शानदार बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था। इस दौरान कई सेलेब्स इस पार्टी का हिस्सा बने, लेकिन सबसे खास रहे जाने-माने पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों (AP Dhillon)।

    करीना के घर एपी ढिल्लों ने मचाया धमाल

    सिंगर एपी ढिल्लों इन दिनों एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने गा रहे हैं। आम जन से लेकर फिल्मी सितारें उनकी आवाज के फैन हो चुके हैं। इस लिस्ट में अब करीना कपूर भी शामिल हो चुकी हैं। अमृता अरोड़ा के 45वें जन्मदिन पर बेबो ने एपी ढिल्लों को बुलाकर पार्टी में चार-चांद लगा दिए।

    वहीं अब पार्टी की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमे करीना, एपी ढिल्लों, मलाइका और अमृता एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। कैप्शन में बेबो ने लिखा है कि- एपी ढिल्लों इन दा हाउस।

    करीना कपूर का दिखा हॉट अवतार

    इस मौके पर करीना कपूर अपने ब्लैक लुक में नजर आईं। बेबो ने अपने लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए इसपर गले में क्रिश्चन पेंडेंट पहना हुआ था। इस फोटो में करीना बर्थडे गर्ल के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। 

    गर्ल गैंग के साथ करीना

    इस फोटो में करीना अपनी गर्ल गैंग के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। 


    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

    बहन अमृता अरोड़ा की बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोड़ा ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ पहुंची। अर्जुन कपूर ने इस पार्टी में चश्मा लगाकर पहुंचे थे।

    फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर

    करीना कपूर के घर रखी गई पार्टी में फरहान अख्तर अपनी वाइफ शिबानी दांडेकर के साथ पहुंचे। 

    यह भी पढ़ें-  Baba Sehgal ने अपने अंदाज में गाया पठान का गाना 'बेशरम रंग', डीजे वर्जन सुन उड़ जाएंगे होश


    यह भी पढ़ें- KL Rahul-Athiya: केएल राहुल ने पत्नी को गिफ्ट किया डायमंड मंगलसूत्र, आफ्टर पार्टी में अथिया ने किया फ्लॉन्ट

    खबरें और भी