विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमृता राव ने सोशल मीडिया पर लोगों को इस बात के लिए चेताया

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 14 Oct 2016 03:29 PM (IST)

अमृता हाल ही में छोटे पर्दे पर अवतरित हुई थीं। वो एंड टीवी पर प्रसारित हो रहे सीरियल 'मेरी आवाज ही पहचान है' में नजर आई थीं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, आइएएनएस। अमृता राव ने ट्विटर पर अपने फैंस और फॉलोवर्स को चेताया है। उन्होंने कहा कि वे इंस्टाग्राम पर फेक अकाउंट से सतर्क रहें। साथ ही अमृता ने अपनी वैरीफाइड आईडी भी पोस्ट की है, ताकि किसी को कोई गलतफहमी ना हो।

आपको बता दें कि अमृता हाल ही में छोटे पर्दे पर अवतरित हुई थीं। वो एंड टीवी पर प्रसारित हो रहे सीरियल 'मेरी आवाज ही पहचान है' में नजर आई थीं, मगर बिल्कुल अलग कॉन्सेप्ट होने के बावजूद यह सीरियल नहीं चल सका और जल्द ही प्रसारण भी बंद हो गया। इसमें कई और नामचीन कलाकार भी नजर आए थे।

यह भी पढ़ें- इस हीरोइन को सोशल मीडिया पर मिला शादी का प्रस्ताव और कर दी 'हां'

अमृता ने शाहिद कपूर के साथ 'इश्क विश्क' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और यह फिल्म तो हिट हुई ही थी, साथ ही अमृता भी अपनी सादगी व मासूमियत से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही थीं। इसके बाद शाहिद कपूर के साथ आई उनकी एक और फिल्म 'विवाह' तो आज भी दर्शकों की फेवरेट लिस्ट में शामिल होगी। हालांकि अमृता अब फिल्मों से लगभग गायब ही हो गई हैं। वहीं टीवी की दुनिया से उन्होंने पर्दे पर वापसी भी की तो करियर को कोई नई दिशा नहीं मिल पाया।

यह भी पढ़ें- इस हीरो के साथ 'बिग बॉस' के घर में बंद हो जाना चाहती हैं दीपिका पादुकोण